होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अमेजन ने की छंटनी की घोषणा
Amazon India Layoffs 2023 : दुनिया की जानी-मानी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon India) ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी एक बार फिर बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है. खास बात ये है कि कंपनी ने पहले जितनी छंटनी (Amazon Layoff) करने की बात कही थी, अब उसे बढ़ाकर करीब दोगुना कर दिया गया है. इस बात की जानकारी खुद कंपनी के सीईओ ने दिया हैं. इसी दौरान अब भारत में काम कर रहे कर्मचारियों का नंबर आने वाला है. कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक. कंपनी अपनी आर्थिक परिस्थितियों के कारण दुनिया भर में 18,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है.
मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो अमेजन कंपनी के वैश्विक स्तर पर 18,000 पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को हटाने को फैसला लिया गया है. वहीं इसके तहत भारत के लगभग 1,000 कर्मचारी के नौकरी पर भी संकट आ गया हैं. बता दें अमेजन कंपनी में भारत के करीब 1 लाख कर्मचारी काम कर रहे हैं. इस फैसला के आने से यहां 1 प्रतिशत कर्मचारी प्रभावित हो सकते है.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-यूपी में शीतलहर और कोहरे का कहर, जानें अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा उत्तर भारत में मौसम
इससे पहले खबर आई थी कि अमेजन ने 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है. वहीं कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कई पदों पर अब कर्मचारियों की जरूरत नहीं है, इसलिए कुछ पदों को खत्म करने का ऐलान किया गया है. ऐसे में प्रभावित कर्मचारियों का कार्यकाल 17 जनवरी, 2023 तक ही जारी रहेगा और उसके बाद सेवा समाप्त कर दी जाएगी.
अब इस मामले में केंद्रीय श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour) ने अमेजन कंपनी को सम्मन भेजकर बैंगलुरू में डिप्टी लेबर कमिश्नर (Deputy Labour Commissioner) के सामने पेश होने को कहा था. मंत्रालय ने अपने नोटिस में कंपनी को कहा था कि , सभी साक्ष्यों के साथ निजी तौर पर या किसी प्रतिनिधि के माध्यम से इस तारीख और समय पर इस दफ्तर में अवश्य हाजिर हों. अमेजन के प्रतिनिधि ने बेंगलुरु में श्रम मंत्रालय के उप श्रम आयुक्त के समक्ष अपना बयान जारी कर दिया है.
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…