Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

1 मई को बैंक और स्टॉक मार्केट रहेंगे बंद! नहीं बिकेंगे शेयर और न बैंकों में जमा होगा पैसा

STOCK MARKET UPDATE: 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर देशभर के शेयर बाजार और कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. ट्रेडिंग और बैंकिंग के काम अब अगले दिन होंगे.

Indian Stock Market
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

कल यानी 1 मई 2026 को देश के प्रमुख शेयर बाजार, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कोई कामकाज नहीं होगा. 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है, जिसके कारण मुंबई स्थित शेयर बाजारों में छुट्टी रहती है. इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और एसएलबी सेगमेंट में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं की जा सकेगी. निवेशकों के लिए ध्यान देने वाली बात यह है कि आज खरीदे या बेचे गए शेयरों का सेटलमेंट भी अब अगले वर्किंग डे पर ही होगा.

बैंकों में भी रहेगी छुट्टी

शेयर बाजार के साथ-साथ देश के कई राज्यों में बैंक भी बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और लेबर डे (मई दिवस) के अवसर पर बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, नेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे आम लोगों को पैसे के लेनदेन में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

क्या है महाराष्ट्र दिवस और लेबर डे?

1 मई का दिन भारत के लिए दो बड़े कारणों से खास है. साल 1960 में इसी दिन बॉम्बे स्टेट का विभाजन होकर महाराष्ट्र और गुजरात दो अलग राज्य बने थे. इसलिए महाराष्ट्र में इसे ‘महाराष्ट्र दिवस’ के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं, वैश्विक स्तर पर इस दिन को ‘इंटरनेशनल लेबर डे’ या ‘मई दिवस’ के तौर पर श्रमिकों के सम्मान में मनाया जाता है.

सिर्फ 1 मई ही नहीं, बल्कि मई 2026 के महीने में कई और दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं. इसमें 3 मई को रविवार की छुट्टी, 9 मई को दूसरा शनिवार और रबिंद्रनाथ टैगोर जयंती की छुट्टी शामिल है. इसके अलावा 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर भी देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक और बाजार बंद रह सकते हैं. ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान करें.

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत, अदाणी ग्रीन एनर्जी का स्केल खासा प्रभावी: Jeffrey Sachs



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital