Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

EaseMyTrip ने लॉन्च किया ‘EMT Invest’, इन कंपनियों में करने जा रही है निवेश

EaseMyTrip की इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य ऐसे स्थिर और लाभदायक कारोबारों को पूंजी, तकनीक और अपने 3 करोड़ से अधिक ग्राहकों के इकोसिस्टम की शक्ति प्रदान कर तेजी से विस्तार करने में मदद करना है.

EaseMyTrip

देश की अग्रणी ट्रैवल टेक कंपनी EaseMyTrip ने सोमवार को अपना नया निवेश प्लेटफॉर्म ‘EMT Invest’ लॉन्च करने की घोषणा की. इस पहल के तहत कंपनी उन व्यवसायों में निवेश करेगी जो पहले से 5 करोड़ या उससे अधिक का प्री-टैक्स लाभ (PBT) अर्जित कर रहे हैं. कंपनी के सीईओ निशांत पिट्टी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है.

EaseMyTrip का उद्देश्य

EaseMyTrip की इस रणनीतिक पहल का उद्देश्य ऐसे स्थिर और लाभदायक कारोबारों को पूंजी, तकनीक और अपने 3 करोड़ से अधिक ग्राहकों के इकोसिस्टम की शक्ति प्रदान कर तेजी से विस्तार करने में मदद करना है.

EaseMyTrip ने क्या कहा?

कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि “हम चाहते हैं कि संस्थापक अपने संचालन पर ध्यान केंद्रित करें और विस्तार की ज़िम्मेदारी हमें सौंप दें. EMT Invest के ज़रिए हम मुनाफे में चल रही कंपनियों को नए स्तर पर ले जाने में सक्षम बनाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital