Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

FlipKart ने किया sale fee लेने का ऐलान, कस्टमर्स को नहीं रास आई बात

FlipKart ने कस्टमर्स से सेल फी (Sale Fee ) के  तौर पर 10 रुपए चार्ज लेने का फैसला किया  है. कस्टमर्स को ई-कॉमर्स साइट ( E-Commerce )  का ये फैसला पसंद नहीं आ रहा है

प्रतीकात्मक तस्वीर

Flipkart Sale Fee:  ऑनलाइन शॉपिंग ( online shopping ) प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (FlipKart  ) पर साल की सबसे बड़ी सेल चलने का दावा किया जा रहा है. लोगों को Flipkart Big Savings Days नाम की इस सेल का काफी इंतजार था. हो भी क्यों न इस सेल में प्रोडक्ट्स पर 80 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफर मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन FlipKart के एक फैसले ने लोगों के उत्साह को खत्म कर दिया है.

क्यों Flipkart से नाराज हो रहे लोग-  

दरअसल FlipKart ने कस्टमर्स से सेल फी (Sale Fee ) के  तौर पर 10 रुपए चार्ज लेने का फैसला किया  है. कस्टमर्स को ई-कॉमर्स साइट ( E-Commerce )  का ये फैसला पसंद नहीं आ रहा है और उन्होने इसे कंपनी की पैसा कमाने की घटिया ट्रिक बताया है.

ये भी पढ़ें – 7 कंपनियों पर गिरी SEBI की गाज , 35 लाख की लगाई पेनाल्टी

लोगो बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं. कस्टमर्स का कहना है कि कंपनी डिलीवरी और पैकेजिंग फीस तो पहले से ले ही रही है. अब ये लोग सेल फी भी ले रहे हैं जो बिल्कुल ही नाजायज है. कस्टमर्स का कहना है कि इस सेल फी के चलते सेल का मतलब ही खत्म हो जाता है. साथ इसे कंपनी का कस्टमर्स को लूटने का एक तरीका बता रहे हैं. कस्टमर्स का तो ये तक कहना है कि कंपनी डिस्काउंट के बदले 10 रूपए की फीस उन चीजों पर भी वसूल कर रही है जो डिस्काउंट पर मिल भी नहीं रही.

Flipkart ने कस्टमर्स की शिकायतों पर रिप्लाई करते हुए सफाई दी है कि सेल फी (Sale Fee ) सिर्फ वन टाइम फी है और ये नॉमिनल है. जो सिर्फ सेल के दौरान कस्टमर्स से ली जा रही है. कंपनी का कहना है कि सेल फी  (Sale Fee ) से वो प्रोडक्ट्स की रेंज को बेहतर कर सकेंगें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital