Bharat Express DD Free Dish

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 13 नवंबर का बाजार हाल

13 नवंबर को देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की दरों में तेजी जारी रही. दिल्ली समेत प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट नीचे आए हैं लेकिन अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

Gold Price Today: 13 नवंबर को देशभर के बाजारों में सोने की कीमतों में आखिरकार ब्रेक लग गया है. लगातार बढ़ती दरों के बाद आज थोड़ी नरमी देखने को मिली. दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब 1,25,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है जबकि 22 कैरेट का भाव 1,15,190 रुपये है. दूसरी ओर, चांदी ने तेजी बरकरार रखी है और आज इसका भाव 1,62,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया.

इन शहरों में हल्की गिरावट

दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. इन शहरों में 24 कैरेट सोना 1,25,500 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. हालांकि गिरावट मामूली है, लेकिन सोना अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है.

2026 तक 5,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना

वैश्विक बाजारों में सोने की दिशा को लेकर बड़े बैंकों ने दिलचस्प अनुमान लगाए हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का मानना है कि 2026 के अंत तक सोना 5,200 से 5,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. वहीं गोल्डमैन सैक्स ने इसे 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जताई है.

चांदी में तेजी

चांदी की बात करें तो इसमें लगातार तेजी बनी हुई है. विदेशी बाजारों में भी चांदी की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका असर घरेलू बाजारों में साफ दिख रहा है. निवेशकों के लिए सिल्वर फिलहाल एक आकर्षक विकल्प बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-हिरासत में डॉक्टर मोहम्मद आरिफ, आतंकी मॉड्यूल से जुड़े तार

सोने-चांदी की कीमतों पर असर डालने वाले फैक्टर

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों फैक्टर असर डालते हैं. जैसे भारत में रुपये की स्थिति, मांग में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती, ब्याज दरें और तनावपूर्ण हालात ये सभी मिलकर कीमतों को ऊपर-नीचे करते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read