बिजनेस

ED Action On Amtek Auto Group: ईडी ने जब्त की एमटेक ऑटो ग्रुप की 5115.31 करोड़ रुपये की संपत्ति

ED Action on Amtek Auto Group: एमटेक ऑटो ग्रुप द्वारा करीब 27,000 करोड़ के बैंक लोन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. यह कार्रवाई केंद्रीय जांच एजेंसी ED द्वारा की गई. यह पूरा मामला एमटेक ग्रुप से संबंधित मेसर्स ARG लिमिटेड, मेसर्स ACIL लिमिटेड से जुड़ा है.

सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)  द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब 5,115 करोड़ 31 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को अटैच किया गया है. कई स्थानों पर ईडी की टीम पहुंचने की सूचना है. सूत्रों ने बताया कि ईडी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय की ओर से मेसर्स एमटेक ऑटो लिमिटेड, मेसर्स एआरजी लिमिटेड, मेसर्स एसीआईएल लिमिटेड, मेसर्स मेटालिस्ट फोर्जिंग लिमिटेड और मेसर्स कास्टेक्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, अरविंद धाम, प्रमोटर एमटेक ग्रुप पर कार्रवाई की गई है.

केंद्रीय जांच एजेंसी ED की आज हुई कार्रवाई से पहले जुलाई के महीने में एमटेक ग्रुप कंपनी के निदेशक अरविंद धाम को गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, एमटेक ग्रुप कंपनी के निदेशक अरविंद धाम को 9 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था.

बहरहाल, इसी मामले की तफ्तीश में हरियाणा और पंजाब स्थित गुरुग्राम, रेवाड़ी, पंचकुला, चंडीगढ़ में कई प्रॉपर्टी अटैच की गई हैं. इस कार्रवाई से संबंधित अधिक जानकारी की अभी प्रतीक्षा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

1 hour ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

3 hours ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

4 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

4 hours ago