Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लगातार बढ़ रहे हैं टमाटर के भाव, जानिए कैसे और कितने दिनों तक कर सकते हैं स्टोर

टमाटर की बात करें तो पके हुए टमाटर को 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान पर स्टोर करके रखा जा सकता है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

Tomato Price Hike: फिलहाल सब्जियों में टमाटर पर सबसे ज्यादा मंहगाई आई है. देश के हर कोने से इसकी बढ़ती कीमतों की खबरें आ रही है. हाल फिलहाल टमाटर बाजार में 100 रुपये किलो से ज्यादा कीमत पर बिक रहा है. य इसलिए हैरान करने वाला है क्योंकि कुछ दिनों पहले तक इसे सड़ने की वजह से किसान फेंक रहे थे. हालांकि अब देश इसकी  आपूर्ति का संकट आ गया हैय दरअसल बेमौसम बरसात के चलते टमाटर की फसल पर बुका असर पड़ा है. यही वजह है कि इसके भाव आसमान छू रहे हैं. सवाल उठता है कि इस इस तरह के हालात से निपटने के लिए सब्जियों को कोल्ड स्टोरेज में रखा जाता है. आईए आज जानते हैं कि आखिर टमाटर को कितने दिन तक कोल्ड स्टोरेज में रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- PAN- AADHAR लिंक कराने का आखिरी मौका आज, नहीं कराया तो होगा भारी नुकसान

टमाटर का स्टोरेज

आपने कोल्ड स्टोरेज का नाम ज्यादातर आलू के संबंध में सुना होगा, लेकिन कोल्ड स्टोरेज में कई तरह की सब्जियां रखी जा सकती हैं. टमाटर की बात करें तो पके हुए टमाटर को 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे के तापमान पर स्टोर करके रखा जा सकता है. लेकिन यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि सिर्फ कम तापमान इनके सही रहने की गारंटी नहीं है. इसके भंडारण के तरीके और अवधि कई कारणों और आधार पर निर्भर करते हैं. दरअसल टमाटर एक ऐसी फसल है जो पेड़ से टूटने के बाद भी पकती है. यही वजह है कि इसके स्टोरेज में सावधानी बरतनी होती है.

सही तरह से स्टोरेज किए जाने के हालात में टमाटर को एक से डेढ़ सप्ताह तक बिना कुछ खराबी या कमी के आराम से स्टोरेज करके रखा जा सकता है. नार्मल कंडीशन में टमाटर को 4 से 5 दिन तक आराम से बिना रखा जा सकता है. वहीं अगर टमाटर पूरी तरह से पका हो तो उन्हें स्टोर करने के बजाय उसकी प्यूरी तैयार करके रखना बेहतर ऑप्शन होता है. ताकि इसे अगले सीजन तक आराम से चलाया जा सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest