Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा चाय निर्यातक, 2024 में 254.67 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात

भारत ने 2024 में 254.67 मिलियन किलोग्राम चाय निर्यात कर वैश्विक रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया, जिससे 7111.43 करोड़ रुपये की आय हुई. सरकार की नीतियों और उद्योग के सामूहिक प्रयासों से चाय निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है.

India tea exports 2024

India Tea Exports 2024: भारत ने 2024 में कुल 254.67 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जिससे देश ने वैश्विक निर्यात रैंकिंग में चौथे से तीसरे स्थान पर छलांग लगाई. इस दौरान, चाय निर्यात से 7111.43 करोड़ रुपये की आय हुई. यह उपलब्धि केंद्र सरकार, टी बोर्ड और भारतीय चाय उद्योग के सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों से संभव हुई. भारत के चाय उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लगातार नीतिगत फैसले लिए गए, जिससे निर्यात के आंकड़ों में सुधार हुआ.

उत्तर भारत और दक्षिण भारत दोनों ने चाय निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उत्तर भारत (असम और पश्चिम बंगाल) ने 154.81 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जिससे 4833.12 करोड़ रुपये की आय हुई. वहीं, दक्षिण भारत ने 99.86 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात कर 2278.31 करोड़ रुपये अर्जित किए. मात्रा के हिसाब से उत्तर भारत का योगदान 60.79% और दक्षिण भारत का 39.21% रहा. वहीं, मूल्य के हिसाब से उत्तर भारत का योगदान 67.96% और दक्षिण भारत का 32.04% दर्ज किया गया.

निर्यात से हुई आय और आर्थिक योगदान

इस बीच, टी बोर्ड ऑफ इंडिया 1 अप्रैल 2025 को अपना 72वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है. यह बोर्ड टी एक्ट 1953 के तहत 1 अप्रैल 1954 को स्थापित किया गया था. इसका मुख्य उद्देश्य चाय उत्पादन, निर्यात और गुणवत्ता को बेहतर बनाना है. टी बोर्ड चाय उद्योग के विकास के लिए कई योजनाएं चलाता है. इसमें चाय की खेती और उत्पादन को प्रोत्साहित करना, निर्यात को बढ़ावा देना, श्रमिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करना और छोटे चाय उत्पादकों को सहायता देना शामिल है.

भारत की चाय अब वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना रही है. सरकार की नीतियां और उद्योग की मेहनत इसे और आगे ले जाने में मदद कर रही हैं. आने वाले वर्षों में भारतीय चाय निर्यात में और वृद्धि की संभावना है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकेगा.

ये भी पढ़ें: शशि थरूर ने मोदी सरकार की ‘वैक्सीन डिप्लोमेसी’ की तारीफ की, कहा–भारत ने 100 से ज्यादा देशों को मदद देकर दिखाया वैश्विक नेतृत्व

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital