India Concert Economy: इस साल इंडिया ने Coldplay, Travis Scott, Ed Sheeran, Enrique Iglesias, Shawn Mendes और Guns N’ Roses जैसे बड़े नामों के कॉन्सर्ट देखे. साल के अंत में AP Dhillon, Post Malone, Tom Morello और Sunburn Festival 2025 में David Guetta, Sara Landry, Axwell और Above & Beyond जैसे दिग्गज स्टेज पर आने वाले हैं.
बॉलीवुड का तड़का
सोनू निगम का Satrangi Re India Tour सात शहरों में चल रहा है, वहीं Sunidhi Chauhan दिल्ली में परफॉर्म करेंगी. नए साल की शुरुआत होगी Lollapalooza India से, जिसमें Linkin Park और Playboi Carti मुंबई में, Lumineers दिल्ली-NCR में और Bandland 2026 बेंगलुरु में होगा.
इंडिया बन रहा है ग्लोबल स्टेज
Coldplay, Bryan Adams, Travis Scott, Akon और Enrique Iglesias जैसे ब्लॉकबस्टर टूर ने रिकॉर्ड भीड़ जुटाई. आने वाले महीनों में Rolling Loud, Lionel Messi का GOAT India Tour, David Guetta, Jacob Collier और The Script जैसे नाम इंडिया को दुनिया का अगला बड़ा लाइव म्यूज़िक डेस्टिनेशन बना रहे हैं.
इकॉनमी में नई ताकत
WAVES-2025 समिट में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, FY25 में इंडिया का लाइव इवेंट्स सेक्टर ₹20,800 करोड़ का हो गया है और अगले पाँच साल में दोगुना होने का अनुमान है. पीएम मोदी ने इसे “कन्सर्ट इकॉनमी” कहा है, जो दिखाता है कि कैसे बड़े इवेंट्स संस्कृति और अर्थव्यवस्था दोनों को नई दिशा दे रहे हैं.
छोटे शहरों की बड़ी छलांग
Zomato District और BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म्स बता रहे हैं कि अब अहमदाबाद, पुणे, कोच्चि, गुवाहाटी और शिलॉन्ग जैसे शहर भी कॉन्सर्ट हॉटस्पॉट बन रहे हैं. असम सरकार ने तो 11 नए फाइव-स्टार होटल्स की योजना भी बना ली है ताकि म्यूज़िक टूरिज़्म को बढ़ावा दिया जा सके.
इंफ्रास्ट्रक्चर और नई योजनाएं
BookMyShow ने दिल्ली सरकार के साथ MoU साइन किया है जिससे अगले दो साल में शहर की इकॉनमी में ₹3,000 करोड़ का योगदान होगा. महाराष्ट्र में CIDCO के साथ मिलकर एक वर्ल्ड-क्लास एरीना बनाने की तैयारी है ताकि कॉन्सर्ट्स क्रिकेट स्टेडियम तक सीमित न रहें.
अहमदाबाद का उदाहरण
Coldplay के अहमदाबाद कॉन्सर्ट ने अकेले शहर की इकॉनमी में ₹392 करोड़ का योगदान दिया और ₹72 करोड़ GST में जमा हुए. होटल रेट्स ₹90,000 तक पहुंच गए, एयरपोर्ट पर ट्रैफिक 40% बढ़ा और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स ने रिकॉर्ड ऑर्डर्स देखे.
जॉब्स और टूरिज़्म का बूम
NLB Services के अनुसार, 2032 तक यह सेक्टर 12 मिलियन नौकरियां पैदा कर सकता है. होटल्स और ट्रैवल सेक्टर के लिए यह “डुअल अवसर” है, एक तरफ इवेंट्स से डिमांड बढ़ती है, दूसरी तरफ प्रॉपर्टीज को एंटरटेनमेंट टूरिज़्म सेंटर के रूप में पेश किया जा सकता है.
फेस्टिवल्स और कॉन्सर्ट्स: नए ट्रैवल ट्रेंड
अब लोग सिर्फ शो देखने नहीं जाते, बल्कि वीकेंड ट्रिप्स, खाने-पीने और घूमने को भी जोड़ते हैं. Cleartrip के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुवाहाटी और शिलॉन्ग में ट्रैवल डिमांड 28% बढ़ी है. Thomas Cook और SOTC बता रहे हैं कि मिलेनियल्स और GenZ अब कॉन्सर्ट्स को हॉलिडे पैकेज का हिस्सा बना रहे हैं.
अनुभव-प्रधान यात्रा
नए जमाने के ट्रैवलर्स अब म्यूज़िक के साथ एक्सप्लोरेशन, खाने-पीने और संस्कृति को जोड़कर यादगार छुट्टियां बना रहे हैं. फ्लाइट्स और होटल्स महीनों पहले बुक किए जा रहे हैं ताकि कोई शो मिस न हो.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


