Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘भारत सभी का दोस्त है’: स्विस राज्य सचिव ने वैश्विक मामलों में भारत की बढ़ती भूमिका पर जताया भरोसा

स्विट्जरलैंड के राज्य सचिव अलेक्जेंडर फेसल ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की है, उन्होंने कहा कि भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखता है और यह ग्लोबल साउथ की एक प्रमुख शक्ति है.

Alexandre Fasel
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

स्विट्जरलैंड के राज्य सचिव (विदेश मंत्री) अलेक्जेंडर फेसल ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की है. उन्होंने कहा कि भारत की मजबूत कूटनीतिक नीति और ग्लोबल साउथ में इसकी प्रभावी नेतृत्व क्षमता इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सकारात्मक शक्ति बनाती है.

एक इंटरव्यू में, अलेक्जेंडर फेसल ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि इसका हल सिर्फ युद्ध के मैदान में नहीं निकलेगा. उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि यह संघर्ष जल्द से जल्द खत्म हो. ऐसे युद्धों का अंत केवल बातचीत से ही संभव है. लंबे समय तक युद्ध से कोई स्थायी जीत नहीं मिलती.”

उन्होंने आगे कहा कि इस युद्ध के कई पहलू हैं. सबसे पहले, युद्धरत देशों को सीजफायर कर आपसी विवाद सुलझाने की जरूरत है. इसके अलावा, वैश्विक हथियार नियंत्रण और यूरोपीय सुरक्षा संरचना जैसे व्यापक मुद्दों पर भी गंभीर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि सही समय आने पर इन सभी मुद्दों पर सार्थक बातचीत होगी.

भारत की सकारात्मक भूमिका पर विश्वास

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नीतियों और उनकी सकारात्मक भूमिका के बारे में पूछा गया, तो फेसल ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि भारत आने वाले समय में और बड़ी भूमिका निभाएगा.”

उन्होंने भारत को “हर किसी का दोस्त” बताते हुए कहा, “भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध रखता है. यह ग्लोबल साउथ की एक प्रमुख शक्ति है. प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि भारत अंतरराष्ट्रीय चर्चाओं में ग्लोबल साउथ की आवाज को आगे ले जाना चाहता है. मुझे पूरा भरोसा है कि भारत अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएगा.”


ये भी पढ़ें- ड्रोन टेक्नोलॉजी में भारत का बढ़ता कद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital