Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मार्च 2025 में ऑयल मिल निर्यात में भारत, पूरे सालाना आंकड़ों में गिरावट दर्ज

मार्च 2025 में तेल खली का निर्यात 3% बढ़ा, लेकिन पूरे साल में 11% की गिरावट दर्ज की गई. मुख्य कारण रेपसीड और कैस्टरसीड मील का कम निर्यात और FOB वैल्यू में 21% की गिरावट रहा.

oilmeal export

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) ने मार्च 2025 के ऑयलमील्स के निर्यात आंकड़े जारी किए हैं. मार्च में कुल 4,09,148 टन तेल खली का निर्यात हुआ, जो मार्च 2024 के 3,95,382 टन की तुलना में 3% अधिक है. हालांकि, अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के दौरान कुल निर्यात 4,342,498 टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 4,885,437 टन की तुलना में 11% कम है. यह गिरावट मुख्य रूप से रेपसीड मील और कैस्टरसीड मील के निर्यात में कमी के कारण हुई है.

निर्यात मूल्य में भी गिरावट

FOB (फ्री ऑन बोर्ड) वैल्यू के आधार पर निर्यात मूल्य में भी गिरावट दर्ज की गई है. वर्ष 2024-25 में कुल निर्यात मूल्य ₹12,171 करोड़ रहा, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा ₹15,368 करोड़ था, यानी 21% की गिरावट.

ये भी पढ़ें: इसुजु मोटर्स इंडिया बनीं देश की सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्यातक, 2024-25 में रचा नया रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital