Bharat Express DD Free Dish

हार्ले डेविडसन लवर्स के लिए खुशखबरी! भारत-अमेरिका ट्रेड डील में हटेगा भारी टैरिफ, अब सस्ती मिलेंगी विदेशी बाइक्स

India US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील साइन होने वाले दिन से भारत 800CC से 1600CC क्षमता वाली हार्ले डेविडसन बाइकों पर लगाये गए टैरिफ को हटा देगा. इन बाइकों पर लगने वाले आयात कोटे को भी खत्म कर दिया जाएगा. वहीं अमेरिका से भारत आने वाले अन्य बेहतरीन बाइकों पर भी नाम मात्र का टैरिफ लगाया जाएगा.

India US Trade Deal

India US Trade Deal: 2 फरवरी 2024 को पिछले 6 महीने से अधर में लटके भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप दे दिया गया. इसकी जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिये दी. जिसमें उन्होंने बताया कि भारत ने कई अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ हटाने की बात मान ली है. हालांकि उस समय ये जानकारी सामने नहीं आई थी कि आखिर किन-किन उत्पादों से टैरिफ हटाया गया. अब यह जानकारी सामने आ चुकी है.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत अमेरिका की मशहूर बाइक हार्ले डेविडसन पर लगने वाले टैरिफ को भारत हटाएगा. वहीं अमेरिका से आने वाली हाईब्रिड कारों पर कम टैरिफ लगेगा.

हर्ले डेविडसन बाइकों पर जीरो टैरिफ

आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बिजनेस टुडे लिखता है, डील साइन होने वाले दिन से भारत 800CC से 1600CC क्षमता वाली हार्ले डेविडसन बाइकों पर लगाये गए टैरिफ को हटा देगा. इन बाइकों पर लगने वाले आयात कोटे को भी खत्म कर दिया जाएगा. वहीं अमेरिका से भारत आने वाले अन्य बेहतरीन बाइकों पर भी नाम मात्र का टैरिफ लगाया जाएगा.

इस समझौते के तहत अमेरिका की लग्जरी कारों पर लगने वाले टैरिफ को धीरे-धीरे कम कर दिया जाएगा. जिस दिन ट्रेड डील होगा, उसी दिन से 2500 CC से अधिक क्षमता वाली डीजल कारों और 3000CC के पेट्रोल कारों पर लगने वाले शुल्क को 66% से कम कर 50% कर दिया जाएगा. वहीं अगले 10 सालों में इसे भी चरणबद्ध तरीके से कम कर 30% कर दिया जाएगा.

शराब पर भी घटेगा टैरिफ

भारत अमेरिका ट्रेड डील में अमेरिकी शराब और स्पिरिट पर भी रियायती शुल्क लगाने की बात कही गई है. हालांकि यह उतना कम नहीं होगा जितना यूरोपीय यूनियन को दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- मौत का स्क्वीड गेम! उत्तर कोरिया में 3 बच्चों को सरेआम फांसी, जुर्म था वेब सीरीज देखना

भारत को भी निर्यात में मिलेगा लाभ

इस ट्रेड डील में भारत को भी निर्यात में लाभ की उम्मीद है. भारतीय निर्यात पर ट्रंप सरकार की तरफ से लगाए गए 50% टैरिफ को कम कर 18% करने की घोषणा की गई है. इस व्यापार समझौते पर एक महीने में हस्ताक्षर की उम्मीद है. जिसके बाद भारत को कुछ औऱ भी रियायतें मिलने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read