Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारतीय अर्थव्यवस्था में विकास की गति कायम, RBI ने कहा- मुद्रास्फिति की दर हो रही धीमी

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, “विनेश की गतिविधियों में सुधार का अनुमान है. सार्वजनिक व्यय में पूंजीगत खर्च पर जोर देने और कमोडिटी की कीमतों में कमी आने से अर्थव्यवस्था को ताकत मिल ही है.”

RBI Shakti Kant DAs

शक्तिकांत दास RBI गवर्नर (ट्विटर)

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार का क्रम जारी है. हाल के दिनों में अर्थव्यवस्था में विकास का दर लगातार बढ़त की ओर है. सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बताया कि 2022-23 के आखिरी तिमाही में विकास का क्रम जारी है. जबकि, मुद्रास्फिति की दर पहले की गई भविष्यवाणी से भी बेहतर है. मुद्रास्फिति में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.

आरबीआई ने अपनी मासिक रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ इकॉनमी’ में बताया है कि 2023-24 की पहली तिमाही में विकास की गति निजी खपत, ग्रामीण क्षेत्रों में मांग का फिर से जोर पकड़ना, विनिर्माण के क्षेत्र में नई उछाल से अर्थव्यवस्था को जबरदस्त ताकत मिलेगी.

केंद्रीय बैंक के मुताबिक, “विनेश की गतिविधियों में सुधार का अनुमान है. सार्वजनिक व्यय में पूंजीगत खर्च पर जोर देने और कमोडिटी की कीमतों में कमी आने से अर्थव्यवस्था को ताकत मिल ही है.” गौरतलब है कि भारत का सेवा निर्यात 13.1 फीसदी बढ़ा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital