Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

जीएसटी सुधारों की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार ने हरे निशान में शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 195 अंक और निफ्टी 46 अंक चढ़ा. एफआईआई और डीआईआई की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला.

India Telecom Sector Growth: क्रिसिल रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि 5जी सेवा शुरू होने के बाद प्रमुख कंपनियों के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) में कमी के साथ-साथ मजबूत परिचालन प्रदर्शन से उनके मुक्त नकदी प्रवाह में सुधार होगा.

यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन वित्त वर्ष 2017-18 में 92 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 114 प्रतिशत के सीएजीआर के साथ 18,587 करोड़ हो गया.

कंपनी के मुताबिक, उसके पास 3 करोड़ से अधिक वफादार उपभोक्ता हैं और इसी भरोसे को आधार बनाकर वह कई उच्च मार्जिन वाले व्यवसायों में तेजी से विस्तार कर रही है.

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के पहले दिन हरे निशान में खुला. सेंसेक्स 1,056 अंक चढ़कर 81,654 पर और निफ्टी 354 अंक बढ़कर 24,985 पर पहुंचा. ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 में 31 अरब डॉलर से बढ़कर अब 133 अरब डॉलर हो गया है. मोबाइल निर्यात में 55% और गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स में 36% की वृद्धि दर्ज हुई है.

यह 18 वर्षों में एसएंडपी द्वारा देश का पहला सॉवरेन अपग्रेड है, इससे पहले 2007 में भारत को निवेश ग्रेड बीबीबी- में अपग्रेड किया गया था. मई 2024 में एजेंसी ने भारत के लिए अपने आउटलुक को 'स्थिर' से 'पॉजिटिव' कर दिया था.

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्ताव में अधिकांश वस्तुओं को दो मुख्य स्लैबों - 5% और 18% - के अंतर्गत रखने का सुझाव दिया गया है, जबकि तंबाकू और ऑनलाइन गेमिंग जैसी वस्तुओं पर 40% टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया है. 

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार (15 अगस्त) को जारी आंकड़ों के अनुसार, 8 अगस्त को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve)  4.75 अरब डॉलर बढ़कर 693.62 अरब डॉलर हो गया

India Tourism: घरेलू पर्यटकों का खर्च 2019 में 12.74 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2023 में 14.64 लाख करोड़ रुपए हो गया और 2034 तक 33.95 लाख करोड़ रुपए (7.9 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) तक पहुंचने का अनुमान है.