Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

बिजनेस

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क की 10वीं और नवीनतम सतत विकास रिपोर्ट (एसडीआर) के अनुसार, भारत 2025 एसडीजी सूचकांक में 67 अंकों के साथ 99वें स्थान पर है, जबकि चीन 74.4 अंकों के साथ 49वें और अमेरिका 75.2 अंकों के साथ 44वें स्थान पर है.

कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ईरान और इजरायल के बीच तनाव की छाया के बावजूद, भारतीय बासमती चावल का निर्यात 2024-25 वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 1,923 करोड़ रुपये बढ़ गया.

श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा को मौजूदा 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया है. अब 72 घंटों के भीतर फास्ट-ट्रैक वितरण किया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 10,637 करोड़ रुपये की लागत से 19 मेगा सड़क और सुरंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इस संबंध में  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घोषणा की.

मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों के पास 30 से अधिक हवाई अड्डों पर परिचालन लगभग एक सप्ताह तक प्रभावित रहा. उड़ान सेवाओं में व्यवधान ने सभी एयरलाइनों के पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) को भी प्रभावित किया.

एक्जिम बैंक ट्रेड कॉन्क्लेव 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत का कुल निर्यात 825 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि और 2013-14 के 466 बिलियन डॉलर की तुलना में शानदार वृद्धि को दर्शाता है.

Uttar Pradesh: बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी लगातार दूसरे साल देश में सबसे अधिक पूंजीगत व्यय करने वाला राज्य बना. निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार में भारी उछाल.

Gautam Adani AGM 2025: 2025 की अडाणी AGM में गौतम अडाणी ने ऊर्जा उत्पादन से लेकर सामाजिक विकास तक भारत की प्रगति का खाका पेश किया. खवड़ा ऊर्जा पार्क से लेकर धरावी पुनर्विकास तक, यह सिर्फ कारोबार नहीं, भारत के भविष्य की दिशा है.

Adani Airports: अदाणी एयरपोर्ट्स को मुंबई एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 1 अरब डॉलर की फंडिंग मिली है. यह फाइनेंसिंग अपोलो और अन्य वैश्विक निवेशकों से जुटाई गई है.

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना करते हुए कहा कि शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, इसे हमारे बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान से अर्जित किया जाता है.

UP Tourism