Urdu Conclave 2026

बिजनेस

Richest Person in The World: फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसी कंपनियों के मालिक मार्क जुकरबर्ग अगर हर घंटे 1 करोड़ रुपये खर्च करें तो भी उनकी संपत्ति उड़ाने में 205 साल लग जाएंगे.

अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने चीन में टेस्ला की दो प्रीमियम कारों की बिक्री रोकने का फैसला किया है. यह कदम ऐसे समय पर आया है जब चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर 125% टैरिफ लगाने की घोषणा की है.

अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव के कारण सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है. एक ही दिन में सोना 6000 रुपये महंगा हो गया है, जिससे घरेलू बाजार में रिकॉर्ड दाम देखे गए.

चीन पर बढ़ते अमेरिकी टैरिफ से बचने के लिए Apple ने भारत से करीब 15 लाख iPhones गुप्त रूप से अमेरिका भेजे. यह कदम कंपनी की बदलती रणनीति और भारत की बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग क्षमता का संकेत है.

Ananya Birla की कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन ने चैतन्य इंडिया का 1,479 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर देश की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रोफाइनेंस कंपनी का स्थान हासिल किया.

पिछले एक दशक में रेल दुर्घटनाओं में लगभग 80 प्रतिशत की कमी के बारे में बोलते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को आशा जताई कि अगले छह वर्षों के भीतर भारत के रेल नेटवर्क में 'कवच' ट्रेन सुरक्षा प्रणाली पूरी तरह से लागू हो जाएगी.

गोदरेज प्रॉपर्टीज, मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढ़ा) और सिग्नेचर ग्लोबल जैसे प्रमुख डेवलपर्स ने आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के कारण वित्त वर्ष 25 में अब तक की सबसे अधिक बुकिंग दर्ज की.

साल 2024 की दूसरी छमाही में भारत में मोबाइल पेमेंट्स का आंकड़ा ₹198 लाख करोड़ तक पहुंचा. UPI ट्रांजैक्शन में 31% की बढ़ोतरी हुई, जिसमें PhonePe, Google Pay और Paytm ने सबसे अधिक हिस्सेदारी दर्ज की.

जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने गुरुवार को ऐलान किया कि वित्त वर्ष 25 में कंपनी ने अब तक की सबसे अधिक 6,183 यूनिट्स की बिक्री की है. इसमें वित्त वर्ष 24 के मुकाबले 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है.

भारत में में नेचुरल गैस की खपत 2023-24 में 188 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन से बढ़कर 2030 तक 297 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन हो जाने की उम्मीद है.