Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिजनेस

Economic Indicators: बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जीडीपी वृद्धि जनवरी-मार्च तिमाही में तेज़ हो सकती है. कुम्भ मेला, जीएसटी संग्रहण, और कृषि क्षेत्र में वृद्धि सकारात्मक संकेत दे रहे हैं.

भारत ने 2020 में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 7.93% की कमी की, जो जलवायु परिवर्तन से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन 2025 में भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

लेनोवो ने 2024 में भारत में 1.2 करोड़ डिवाइस बनाए और निर्यात किए. कंपनी एआई-चालित मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च और क्लाउड कंप्यूटिंग में निवेश बढ़ा रही है.

World Bank operations MD Anna Bjerde: भारत अपनी मजबूत आर्थिक नीतियों और वैश्विक व्यापार साझेदारियों के माध्यम से 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन सकता है, बशर्ते वह महिला श्रम बल में वृद्धि और उत्पादकता में सुधार करे.

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार आर्थिक सर्वेक्षण जारी हुआ. रिपोर्ट में 7.06% विकास दर, बेरोजगारी में गिरावट, पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि और निवेश में उछाल दिखाया गया है.

Job Market in India: GCCs में भर्ती 27% बढ़ने का अनुमान है, जो IT कंपनियों से आगे निकलने की संभावना को दर्शाता है. ER&D क्षेत्रों में खास वृद्धि होगी, जबकि IT कंपनियों में भर्ती धीमी रहेगी.

एशिया के जॉब्स और टैलेंट प्लेटफॉर्म फाउंडिट (पूर्व में मॉन्स्टर एपीएसी और एमई) के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में फ्रेशर्स की नियुक्ति में साल-दर-साल आधार पर 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो प्रवेश स्तर की प्रतिभा के लिए नियोक्ता की निरंतर मांग को दर्शाता है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि सक्रिय ऋण वाली महिला उधारकर्ताओं की संख्या दिसंबर तक 10.8 प्रतिशत बढ़कर 8.3 करोड़ हो गई, जो पुरुषों के लिए 6.5 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक थी.

मार्च 2024 में ग्रामीण टेली-घनत्व 59.19% तक पहुंच गया है. यह वृद्धि भारत के विविध भौगोलिक क्षेत्रों में बढ़ते डिजिटल समावेशन को इंगित करती है. सरकार का डिजिटल इंडिया कार्यक्रम और उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना इस क्षेत्र में प्रमुख विकास को गति दे रही है.

जॉब सर्च प्लेटफॉर्म फाउंडइट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया कि फरवरी में फ्रेशर्स की भर्तियों में एक अलग ट्रेंड देखने को मिला. जहां नियोक्ता अब डिग्री की अपेक्षा स्किल्स, सर्टिफिकेशन और उद्योग विशेष स्किल को अधिक महत्व दे रहे हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital