केंद्रीय कैबिनेट ने रोजगार बढ़ाने के लिए कौशल भारत कार्यक्रम पर 8,800 करोड़ रुपये के वित्तपोषण को दी मंजूरी
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "युवाओं के लिए अवसर पैदा करना पीएम मोदी का मिशन है. इसलिए, 8,800 करोड़ रुपये के कौशल भारत कार्यक्रम को मंजूरी दी गई है और इसका ध्यान संघटन और गुणवत्ता पर होगा."
भारत ने हासिल किया 100 गीगावाट सौर ऊर्जा का लक्ष्य: प्रल्हाद जोशी
भारत ने 100 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है, जो देश को वैश्विक स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी बनाता है.
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा, गोल्ड रिजर्व में भी हुआ इजाफा
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे हफ्ते बढ़कर 630.607 अरब डॉलर हो गया है, जिसमें गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा हुआ है.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नए आयकर विधेयक को मंजूरी दी, कानून पहले से और सरल होगा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार (7 फऱवरी) को नए आयकर विधेयक (Income-Tax Bill) को मंजूरी दे दी. इसे अगले सप्ताह संसद में पेश किए जाने की संभावना है.
आरबीआई ने Digital Fraud रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, बैंकडॉटइन और फिनडॉटइन किया शुरू
आरबीआई ने सुरक्षा की एक और परत सुनिश्चित करने के लिए क्रॉस बॉर्डर कार्ड नॉट प्रेजेंट लेनदेन में एडिशनल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन को भी अनिवार्य किया है.
रिजर्व बैंक ने 5 साल बाद रेपो रेट में की कटौती, Home Loan की EMI होगी कम
आरबीआई की मौद्रिक पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया गया है. मौद्रिक पॉलिसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट में कटौती किए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है.
अकासा एयर ने 360 वन, प्रेमजी इन्वेस्ट और क्लेपॉन्ड कैपिटल से हासिल किया निवेश, सीईओ ने कहा- यह हमारे लक्ष्य के अनुरूप है
ऑपरेशन के तीन साल से भी कम समय में अकासा ने प्रेमजी इन्वेस्ट, क्लेपॉन्ड कैपिटल और 360 वन सहित प्रमुख निवेशकों का विश्वास जीता है. साथ ही झुनझुनवाला परिवार ने एयरलाइन में अतिरिक्त पूंजी लगाने की प्रतिबद्धता जताई है.
Zomato का बदलेगा नाम, अब Eternal के नाम से पहचानी जाएगी कंपनी, Deepinder Goyal ने बताई नाम बदलने की वजह
ऑनलाइन फूड डिलीवरी और ग्रॉसरी सर्विस देने वाली जोमैटो ने अपना नाम बदल लिया है. अब यह कंपनी 'इटरनल' के नाम से जानी जाएगी.
भारतीयों ने गोल्ड में किया बंपर निवेश, खरीदा 18 अरब डॉलर का सोना
पिछले साल भारत में सोने में निवेश में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 18 अरब डॉलर या 1.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह 2023 की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक है.
भारतीय अपना रहे एसयूवी कार, हैचबैक की मांग आधी घटी
सिर्फ पांच साल पहले भारत में बिकने वाली हर दूसरी कार हैचबैक थी. आज यह घटकर चार में से एक रह गई है, जबकि नई बिक्री का 50% से अधिक हिस्सा एसयूवी का है.





