होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पेट्रोल पंप
Petrol Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट (International Market) में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल का रेट जारी कर दिया है. आज नए रेट के मुताबिक देश के अधिकतर शहरों में तेल के कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. पहले सप्ताह में बड़े नुकसान के बाद दूसरे सप्ताह में कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है. जीरो-कोविड नीतियों में ढील के बाद चीन के कोरोना मामलों के इजाफा होने से तेल की कीमतों पर भारी दबाव बना हुआ है.
सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर (नोएडा- ग्रेटर नोएडा) में आज पेट्रोल 24 पैसे सस्ता होकर 96.76 रुपये लीटर में मिल रहा है, जबकि डीजल 21 पैसे गिरकर 89.93 रुपये लीटर में बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल 32 पैसे सस्ता हुआ और 96.26 रुपये लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल 30 पैसे गिरकर 89.45 रुपये लीटर पर मिल रहा है. पटना में आज पेट्रोल 35 पैसे बढ़कर 107.59 रुपये लीटर हो गया है. जबकि डीजल 32 पैसे चढ़कर 94.36 रुपये लीटर बिक रहा.
यदि हम कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे के दौरान इसकी कीमतों में खास बदलाव नहीं आया है. ब्रेंट क्रूड का भाव मामूली बढ़त के साथ 79.43 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. वहीं, डब्ल्यूटीआई का भाव 0.13 डॉलर बढ़कर 74.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.
दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…