खेल

IND vs SL 2nd ODI: ईडन गार्डेन्स के रिकॉर्ड भारत के पक्ष में, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11, पिच और वेदर रिपोर्ट

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा. मेजबान टीम ने गुवाहाटी में सीरीज का पहला मैच 67 रन से जीता था. अब 12 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वनडे सीरीज पर अपना कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जबकि श्रीलंकाई टीम के लिए ये मैच करो या मरो का होगा. ईडन गार्डेन्स के रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है और इस मैदान पर टीम इंडिया 5 साल बाद वनडे मैच खेलेगी. अब देखिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और वेदर कंडीशन.

क्या हो सकती है दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 ?

टीम इंडिया पिछले मैच में बहुत समय बाद स्टेबल नजर आई. बैटिंग ऑर्डर और बॉलिंग कॉम्बिनेशन के बीच तालमेल दिखा, ऐसे में शायद ही टीम इंडिया में बदलाव हो. हालांकि सूर्याकुमार यादव की एंट्री शायद प्लेइंग-11 में हो. वहीं श्रीलंका टीम पर सबकी नजर होगी.

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/ सूर्या, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: 17 दिन, 44 मैच, एक विनर; ऑस्ट्रेलिया-बेल्जियम मजबूत दावेदार, भारत भी दौर में…

SL: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (C), वनिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलागे, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका

पिच रिपोर्ट और वेदर कंडीशन

ईडन गार्डेन्स की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि 32 में से 19 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. इसमें स्पिनर्स को भी मदद मिलती है. जबकि पारी की शुरुआत में, तेज गेंदबाजों को कुछ सहायता मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ये एक अच्छा बल्लेबाजी विकेट है.

गुरुवार को कोलकाता का मौसम साफ रहेगा. वेदर रिपोर्ट के अनुसार, तापमान 14 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. फिलहाल बारिश का आसार नहीं है.

ईडन गार्डेन्स में भारत से जीतना मुश्किल

राजकोट के बाद अब बारी है कोलकाता में अपना दमखम दिखाने का. मुकाबला जब ईडन गार्डेन्स में हो तो कोई भी विरोधी टीम भारत को कम नहीं आंक सकती. क्योंकि यहां भारतीय टीम पिछले 5 साल से नहीं हारी है. उसे पिछली हार 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी. भारत ने इस मैदान पर 21 वनडे खेले हैं. इनमें से उसे 12 में जीत मिली है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

14 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

15 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

25 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

1 hour ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

1 hour ago