Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में आया उछाल, कई जगह महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, जाने ताजा रेट

Petrol Diesel Rates Today: कच्चे तेल के दाम में उछाल के बीच कई शहरों में फ्यूल रेट्स में बदलाव आया है. नोएडा से लेकर पटना तक पेट्रोल-डीजल की कीमत बदल गई है.

Resize_petrol_diesel_fuel_price

पेट्रोल डीजल के कुछ शहरों में बदले दाम

Petrol-Diesel Rates on 8 June 2023: हर दिन की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अपडेट किया गया है. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ शहरों में इसकी कीमत में बदलाव हुआ है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है.

ब्रेंट कच्चा तेल 0.16 प्रतिशत चढ़कर 76.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, डब्ल्यूटीआई कच्चा तेल 0.04 फीसदी गिरकर 72.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. इस बीच देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. कहीं तेल महंगा हो गया है तो कहीं ईंधन सस्ता हो गया है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल और कहां हुआ महंगा?

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 96.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 12 पैसे बढ़कर 89.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है. लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 96.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है. गाजियाबाद में पेट्रोल 24 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है. प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 51 पैसे बढ़कर 97.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 50 पैसे बढ़कर 90.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ मंहगा पर देश के इन शहरों में सस्ता हुआ फ्यूल-जानें ताजा रेट

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital