Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: महाराष्ट्र की जनता को राहत, सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पंजाब-यूपी में कीमतों में

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. हालांकि, महाराष्ट्र में ईंधन की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई.

Petrol-Diesel Price Update

Petrol-Diesel Price Update

Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को गिरावट देखने को मिल रही है. आज WTI क्रूड 2.15 डॉलर यानी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 76.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड भी 2.14 डॉलर गिरकर 83 डॉलर पर आ गया. देश में तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया है. कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हो रहा है.

महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 1.02 रुपये घटकर 106.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि डीजल यहां 99 पैसे की गिरावट के साथ 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. हालांकि इसके अलावा भी कई राज्यों में ईंधन महंगा हो गया है. पंजाब में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे महंगा हो गया है. उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 22 पैसे का उछाल देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं.

4 मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

हर सुबह 6 बजे एक नई कीमत जारी की जाती है

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital