Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SEBI को अडानी प्रमोटर्स के 13 ऑफशोर फंड्स से कनेक्शन का शक, नहीं मिल रहे सुबूत

सेबी (SEBI) को अडानी समूह में निवेश करने वाले 13 ऑफशोर फंड्स का ग्रुप के प्रमोटर्स के साथ कनेक्शन होने का शक  है

adani-sebi

प्रतीकात्मक तस्वीर

SC panel on Adani : अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में अडानी समूह से जुड़े कथित स्टॉक प्राइस मैनिपुलेशन मामले में एक नया खुलासा किया है . रॉयटर्स का दावा है कि उसने अडानी मामले की जांच के लिए बनी एक्सपर्ट कमेटी द्वारा कोर्ट में फाइल की रिपोर्ट उन्होने देखी है. आपको मालूम हो कि ये रिपोर्ट अभी तक पब्लिक नहीं की गई है.

क्या लिखा है रिपोर्ट में – रॉयटर्स ने इसी रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि सेबी (SEBI) को अडानी समूह में निवेश करने वाले 13 ऑफशोर फंड्स का ग्रुप के प्रमोटर्स के साथ कनेक्शन होने का शक  है.  लेकिन इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि सेबी के पास अब तक ऐसे ठोस सबूत नहीं हैं, जिनके आधार पर वो अपने इस शक को मजबूत केस में बदलकर नियमों के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई शुरू कर सके.

ये भी पढ़ें-

Zomato के टॉप मैनेजमेंट में 3 बड़े पदों पर हुई नियुक्तियां, जानें कौन सी जिम्मेदारियां संभालेंगे

प्रमोटर्स का ऑफशोर फंड्स के कनेक्शन होने के कारण उनकी शेयरहोल्डिंग को पब्लिक फ्लोट यानी निवेशकों की सार्वजनिक हिस्सेदारी नहीं कहा जा सकता. इसीलिए ऐसा होना गलत है. सेबी को इन 13 एंटिटीड पर शक तब हुआ जब इनके खिलाफ जांच हुई और इनके मालिकों का पता नहीं चल सका. सेबी ने कई देशों में इनके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की. पता न चलने पर इन एंटिटीज पर शक हुआ कि इनका कनेक्शन अडाणी ग्रुप से ही है.

शॉर्ट पोजीशन्स लेने वालों की जांच – रॉयटर्स के मुताबिक एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भले ही सेबी को अपनी जांच में अब तक कुछ भी नहीं मिला है. लेकिन इस बात का पता चला है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने से पहले अडानी ग्रुप के शेयरों में बड़े पैमाने पर शॉर्ट पोजिशन्स बिल्ड की गई थीं. कमेटी का कहना है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आने से पहले 6 एंटीटीज ने जिस तरह से ट्रेडिंग की, वो शक पैदा करता है. शॉर्ट पोजिशन्स बनाने वाली इन एंटिटीज ने रिपोर्ट के बाद आई गिरावट में काफी मुनाफा कमाया है. सेबी इन 6 एंटीटीज़ की छानबीन कर रहा है.  हालांकि अडाणी ग्रुप अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इंकार कर चुका है लेकिन रिपोर्ट आने के बाद से ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest