Bharat Express DD Free Dish

पहली बार 20 अरब पार! अमाउंट ट्रांजैक्शन में 32% का बंपर उछाल, नवंबर में कुल 26.32 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन दर्ज

UPI Created History In November: सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 32 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है. पिछले महीने में कुल 20.47 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन दर्ज किया गया.

UPI Created History In November

UPI Created History In November: भारतीय अर्थव्यवस्था का शानदार प्रदर्शन जारी है. नए महीने की शुरुआत के साथ ही भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने नवंबर महीने में यूपीआई के आंकड़े भी जारी कर दिये हैं. सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार नवंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 32 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है. पिछले महीने में कुल 20.47 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन दर्ज किया गया.

एनपीसीआई के मुताबिक नवंबर में कुल 26.32 लाख करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन दर्ज किये गए. जो कि पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है. वहीं पिछले महीने डेली ट्रांजैक्शन काउंट 682 मिलियन रहा. वहीं एवरेज ट्रांजैक्शन की बात करें तो बीते महीने में डेली 87,721 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किया गया.

अक्टूबर में 20.70 अरब ट्रांजैक्शन

वहीं बीते अक्टूबर महीने में यूपीआई की कुल संख्या 20.70 अरब दर्ज की गई. जो कि पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक था. अक्टूबर में कुल यूपीआई ट्रांजैक्शन में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. अक्टूबर में कुल ट्रांजैक्शन 27.28 लाख करोड़ रुपये था.

आईएमपीएस ट्रांजैक्शन में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी

एनपीसीआई ने इमिडिएट पेमेंट सर्विस (आईएमपीएस) के आंकड़े भी जारी किए हैं. जारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में आईएमपीएस के जरिए कुल 369 मिलियन ट्रांजैक्शन किये गए और ट्रांजैक्शन की कुल राशी 6.15 लाख करोड़ रुपए रही. आईएमपीएस ट्रांजैक्शन अमाउंट में पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. आईएमपीएस के जरिए एवरेज डेली ट्रांजैक्शन 12.30 मिलियन दर्ज किया गया और एवरेज डेली ट्रांजैक्शन अमाउंट 20,506 करोड़ रुपए रहा.

ये भी पढ़ें- “ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए”… शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज

बता दें कि, एनपीसीआई ने 2016 में यूपीआई को लॉन्च किया था, जिसने देश में लोगों के पैसे भेजने और प्राप्त करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है. यूपीआई यूजर के सभी बैंक अकाउंट को एक ही मोबाइल ऐप पर एक साथ लाता है. केवल एक टैप पर पैसे भेजने की यह सुविधा हर किसी को पसंद आती है. यूपीआई भारत को कैश और कार्ड-बेस्ड पेमेंट से अलग डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read