Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत में सफेदपोश नौकरियों का बाजार तेज, वरिष्ठ पेशेवरों की मांग बढ़ी

भारत के सफेदपोश नौकरी बाज़ार में फरवरी 2025 में वरिष्ठ पेशेवरों की मांग में तेज़ी देखी गई. 16 साल से अधिक अनुभव वाले उम्मीदवारों की मांग में 15% की वृद्धि दर्ज की गई.

India Jobs Growth
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

भारत के सफेदपोश नौकरी बाज़ार में फरवरी 2025 में वरिष्ठ पेशेवरों की मांग में तेज़ी देखी गई. 16 साल से अधिक अनुभव वाले उम्मीदवारों की मांग में 15% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 13-16 साल के अनुभव वाले पेशेवरों की मांग में 10% की बढ़ोतरी हुई. यह जानकारी नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स रिपोर्ट में दी गई.

रिपोर्ट के अनुसार, ₹20 लाख से अधिक सालाना पैकेज वाली नौकरियों की मांग में 21% की वृद्धि हुई. इससे साफ है कि नेतृत्वकारी और विशेषज्ञ पदों के लिए अनुभवी पेशेवरों की मांग तेज़ी से बढ़ रही है.

फरवरी में कुल नौकरियों में 4% की वृद्धि

भारत के कुल नौकरी बाज़ार में फरवरी 2025 में 4% की वृद्धि दर्ज की गई. कुछ सेक्टर में तेज़ उछाल देखने को मिला:

  • आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग (AI/ML) – 21% वृद्धि
  • हॉस्पिटैलिटी सेक्टर – 20% बढ़ोतरी
  • रियल एस्टेट – 9% वृद्धि

इसके अलावा, कुछ अन्य उद्योगों में भी सकारात्मक वृद्धि देखने को मिली. एफएमसीजी सेक्टर में 8%, फार्मा में 5% और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर में 2% की बढ़ोतरी हुई. हालांकि, बैंकिंग सेक्टर में 6% की गिरावट देखी गई, जिससे इस क्षेत्र की चुनौतियां साफ होती हैं.

हालांकि, आईटी सेक्टर में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई, लेकिन यह 2024 की गिरावट के बाद स्थिर होने के संकेत दे रहा है. जयपुर (19%) और कोयंबटूर (10%) आईटी हायरिंग के नए हब बनकर उभरे हैं.

फ्रेशर्स की मांग बनी रही स्थिर

फ्रेशर्स के लिए हायरिंग में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखा, लेकिन हॉस्पिटैलिटी और टेलीकॉम सेक्टर में नए उम्मीदवारों की मांग बढ़ी. हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में फ्रेशर्स के लिए 23% और टेलीकॉम सेक्टर में 11% की वृद्धि देखी गई.

नौकरी के मुख्य व्यवसाय अधिकारी पवन गोयल ने कहा, “नया साल नौकरी बाज़ार के लिए सकारात्मक रहा है. जनवरी और फरवरी में अच्छी वृद्धि देखने को मिली. खासकर AI/ML, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे सेक्टर नौकरियों में बढ़त ला रहे हैं.”

हॉस्पिटैलिटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर में बूम

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर ने इस साल बड़ी उछाल देखी. फरवरी 2025 में इस सेक्टर में 20% की वृद्धि हुई, जो पिछले साल फरवरी में 3% की गिरावट के विपरीत है. इस सेक्टर में हायरिंग की सबसे ज्यादा गतिविधि बेंगलुरु (56%), दिल्ली-एनसीआर (27%) और चेन्नई (23%) में देखी गई.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में भी कुछ खास भूमिकाओं के लिए भारी मांग रही. डेटा साइंटिस्ट (76%), मशीन लर्निंग इंजीनियर (70%), सर्च इंजीनियर (52%), बिग डेटा टेस्टिंग इंजीनियर (48%) और सिक्योरिटी कंसल्टेंट (44%) जैसी नौकरियों में सबसे ज़्यादा ग्रोथ देखी गई.

रिटेल सेक्टर में गिरावट, लेकिन कुछ क्षेत्रों में उम्मीद

रिटेल हायरिंग में 4% की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन कुछ सब-सेक्टर में सकारात्मक संकेत मिले. कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (25%), गारमेंट्स और एक्सेसरीज़ (15%) और ब्यूटी और वेलनेस (13%) सेक्टर में हायरिंग ग्रोथ देखी गई, खासकर फ्रेशर्स के लिए.

वरिष्ठ पेशेवरों की बढ़ती मांग और उच्च वेतन वाली नौकरियों में वृद्धि के कारण भारत का रोज़गार बाज़ार 2025 के पहले छह महीनों में सकारात्मक बना रहेगा.


ये भी पढ़ें- महिलाओं द्वारा कर्ज लेने की प्रवृत्ति तीन गुना बढ़ी, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में अधिक मांग


-भारत एक्स्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital