Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्यों लगातार धड़ाम हो रहे हैं कोल इंडिया के शेयर, पढ़ें पूरी खबर

मंगलवार को सरकार की महारत्ना कंपनियों में शामिल कोल इंडिया ने डिस्काउंट प्राइस पर अपने शेयरों का ऑफर फॉर सेल के लिए देने की बात कही थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coal India Share fall : आज जून महीने के पहले कारोबारी दिन कोल इंडिया के शेयरों पर काफी दबाव देखने को मिल रहा है. सुबह से लगातार 4 सेशन में कोल इंडिया के शेयरों के भाव गिर रहे हैं. आज सुबह शेयर बाजार के खुलने पर कोल इंडिया की कमजोर शुरूआत हुई और फिर इसने ₹229.55 के भाव के साथ 4.80 फीसदी गिरावट के साथ इसने NSE पर इंट्रा डे सेशन के लो लेवल को छुआ.

क्यों आ रही है शेयरों में गिरावट-

कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट मंगलवार की घोषणा के बाद शुरू हुई. मंगलवार को सरकार की महारत्ना कंपनियों में शामिल कोल इंडिया ने डिस्काउंट प्राइस पर अपने शेयरों का ऑफर फॉर सेल के लिए देने की बात कही थी. हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी को ofs के माध्यम से शेयर बाजार में बेच रही है. और तो और इस पर लगभग 6 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसी खबर के आने के बाद से कोल इंडिया के शेयरों की पिटाई हो रही है.

ये भी पढ़ें- उम्मीद से बेहतर रहा भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन, आंकड़े दे रहे गवाही

आपको बता दें कि दरअसल कोल इंडिया के शेयर डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका होने की वजह से शेयरों को लोग बेच रहे हैं ताकि और सस्ती दर पर खरीद सकें. कंपनी के बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस ofs के खत्म होने के बाद कंपनी बाउंस बैक करेगी ऐसे में निवेशकों के पास कमाई का मौका है . यही वजह है कि कोल इंडिया के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है. कोल इंडिया के शेयरों का ये OFS 2 जून को खत्म होगा. सरकारी अधिसूचना के मुताबिक इस ओएफएस के जरिए सरकार कुल 9.25 इक्विटी शेयर बेचेगी जिसकी कुल फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर होगी. यह कुल कोल इंडिया का 1.50 फीसदी हिस्सा होगा. वहीं बाकी बचे 1.50 फीसदी हिस्सेदारी के 9.25 करोड़ शेयर्स को भी ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचा जाएगा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital