Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: आरा रेलवे स्टेशन पर पिता-पुत्री की हत्या के बाद सनकी युवक ने खुद को भी गोली मारी

आरा रेलवे स्टेशन पर सनकी युवक ने पिता-पुत्री को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. तीनों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस प्रेम प्रसंग को कारण मानकर मामले की जांच कर रही है.

Bihar
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

आरा, 25 मार्च बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मंगलवार शाम एक सनकी युवक ने पहले दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर बाद में खुद को भी गोली मार ली. तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

गोली चलने के बाद कुछ समय के लिए रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी रही.

पुलिस प्रथम दृष्टया इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण मानकर जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को फुट ओवर ब्रिज से अनिल कुमार अपनी बेटी आयुषी उर्फ जिया के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 2 की ओर जा रहे थे. तभी एक युवक वहां पहुंचा और पिता-पुत्री को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई है.

गोली की आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म पर भगदड़ मच गई. रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गए.

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अनिल कुमार (55), उनकी बेटी जिया कुमारी (18) और आरोपी युवक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी अमन कुमार (22) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि पिता अनिल अपनी पुत्री को छोड़ने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे जो दिल्ली जाने वाली थी. फिलहाल, घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. हालांकि, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना स्थल पर जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और रेलवे पुलिस भी पहुंच गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital