Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ग्रेटर नोएडा में अपराधियों को नहीं पुलिस का खौफ? चाय बेचने वाले युवक पर बदमाशों ने लोहे की कुर्सियों से किया हमला

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 में नकाबपोश दबंगों ने चाय दुकानदार पर लोहे की कुर्सियों से हमला किया. युवक के सिर में गंभीर टांके आए.

Greater Noida Crime news
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के अल्फा 2 सेक्टर में नकाबपोश दबंगों ने जमकर तांडव मचाया. बदमाशों ने एक चाय की दुकान चलाने वाले युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया. यह पूरी वारदात रात के करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, दुकान पर आए नकाबपोश बदमाशों ने अचानक युवक पर हमला बोल दिया. मारपीट के दौरान दबंगों ने पास में ही रखी लोहे की भारी कुर्सियों को उठाकर युवक के सिर और चेहरे पर दे मारा. इस जानलेवा हमले में युवक को बेहद गंभीर चोटें आई हैं. उसके सिर पर गहरे घाव होने की वजह से कई टांके लगाने पड़े हैं और होंठ के पास भी गंभीर चोट के निशान हैं.

वारदात सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद

राहत की बात यह है कि यह पूरी खौफनाक वारदात पास में ही लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से कानून व्यवस्था को लेकर काफी नाराजगी है. पुलिस का कहना है कि नकाबपोश हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital