Bharat Express DD Free Dish

Gujrat Crime: पड़ोसी युवक निकला बलात्कारी! नाबालिग को पापा के पार्टी हॉल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Gujrat Crime: पोरबंदर में एक 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है.

Gujrat Crime: पड़ोसी युवक निकला बलात्कारी! नाबालिग को पापा के पार्टी हॉल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म - भारत एक्सप्रेस

गुजरात में पड़ोसी युवक पर नाबालिग के सामूहिक दुष्कर्म का आरोप। जानें पूरी घटना की जानकारी।

Gujrat Crime: गुजरात के पोरबंदर में एक 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक ये घटना बीते 22 जुलाई की रात की है. इस मामले में उद्योगनगर पुलिस स्टेशन में 24 जुलाई को 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया. आइए बताते हैं पूरा मामला.

पार्टी हॉल के कमरे में दुष्कर्म

मामले में पोरबंदर ग्रामीण प्रभारी ध्रुवाल सुतारिया ने इस मामले में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर, जयराज सुंदावदारा, मल्हार चौहान और राजू मुदियासिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि 22 जुलाई की रात एक पार्टी हॉल के कमरे में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया. इनमें चौथे आरोपी मेरू सिंघल ने तीनों की सहायता की. फिलहाल पुलिस ने मल्हार और मेरू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

आरोपी को पहले से जानती थी किशोरी

पुलिस के अनुसार, चारों आरोपियों ने किशोरी जयराज को पहले से जानती थी. जयराज ने उसे रेस्तरां ले जाने को कहा लेकिन वह उसे अपनी कार में बिठाकर पार्टी हॉल में ले गए. यहां उसे नशीला पदार्थ मिला ड्रिंक पिलाया और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उसे सिगरेट से भी जलाया और हाथ-पैरों पर चोट पहुंचाई. इसके बाद उसे पोरबंदर चौपाटी ले जाया गया. यहां उसे बुधवार सुबह तक आरोपियों के साथ रखा गया, फिर उसे घर छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें- “Saiyaara” का इस कदर चढ़ा बुखार, 10वीं की छात्रा ने स्कूल की चौथी मंज़िल से लगा दी छलांग, वीडियो हुआ वायरल

पोरबंदर पुलिस ने दी जानकारी

पोरबंदर पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी 21 वर्षीय जयराज किशोरी का पड़ोस में रहने वाला पारिवारिक मित्र है, जो नियमित रूप से उसके घर आता-जाता था. अन्य दो आरोपी जयराज के दोस्त हैं. वहीं, चौथे आरोपी के भूमिका की जांच पुलिस कर रही है. खास बात ये है कि जिस पार्टी हॉल में जयराज पीडिता को ले गया वह उसके पिता का है. मामले में एक आरोपी कार ड्राइवर है, दूसरा निजी कंपनी में काम करता है.

उद्योगनगर पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दो की तलाश जारी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read