Bharat Express DD Free Dish

₹5000 का पास ₹50,000 में! 10 गुना दाम वसूलने वाले आईपीएल ठगों को जयपुर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा

IPL ticket Scam Jaipur: जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वीआईपी पास की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से आज के मैच के 13 कॉम्प्लिमेंट्री VIP पास (करीब 1.40 लाख रुपये मूल्य), एक कार और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए.

IPL ticket Scam Jaipur

IPL ticket Scam Jaipur

IPL ticket Scam Jaipur: जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दौरान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वीआईपी पास की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस ऑपरेशन को जयपुर पुलिस ने अंजाम दिया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में जिला विशेष टीम ने अशोक नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

पुलिस के अनुसार, सवाई मानसिंह स्टेडियम के आसपास और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आईपीएल मैचों के टिकट और कॉम्प्लिमेंट्री वीआईपी पास ऊंचे दामों पर बेचे जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और एक खास योजना के तहत कार्रवाई की.

IPL ticket Scam Jaipur

टीम ने खुद को ग्राहक बताकर आरोपियों से संपर्क किया और पास खरीदने का सौदा तय किया. जैसे ही डील फाइनल हुई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया. इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आज के मैच के 13 कॉम्प्लिमेंट्री वीआईपी पास बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा एक कार और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

5 से 10 गुना ऊंचे दाम पर बेच रहे थे टिकट

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इन पासों को असली कीमत से 5 से 10 गुना ज्यादा दाम पर बेच रहे थे. ये लोग खास तौर पर उन दर्शकों को निशाना बनाते थे जो मैच देखने के लिए आखिरी समय में टिकट पाने की कोशिश करते हैं. सोशल मीडिया और स्टेडियम के आसपास इनकी सक्रियता ज्यादा थी, जिससे यह नेटवर्क काफी समय से काम कर रहा था.

पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इनके पास वीआईपी पास कहां से आते थे.

ये भी पढ़ें- तेलंगाना की डेथ ट्रैप फैक्ट्रियां! 9 अप्रैल को भी हुआ था धमाका, आज फिर हादसे में एक की मौत, 8 घायल

अधिकारियों का कहना है कि आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों के दौरान कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है. आम लोगों को ठगी से बचाने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read