Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मास्क लगाकर बैंक में घुसे और लूट लिए करोड़ों रुपये, कर्नाटक का ये लूटकांड पूरा फिल्मी है!

Karnataka Bank Robbery: सूबे के विजयपुरा जिले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा पर लुटेरों ने धावा बोल दिया और बैंक में मौजूद सारा माल ले उड़े. जानकारी के अनुसार इस लूटकांड में कुल 21 करोड़ रुपये के कैश व सोना लूट लिए.

Karnataka Bank Robbery

Karnataka Bank Robbery: कर्नाटक लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को ही लूट लिया. लुटेरों के इस कारनामे की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए. पुलिस आनन-फानन में लुटेरों की तलाश में जुट गई है. बताया जा रहा है कि इस कांड में करोड़ों रुपये के कैश और जेवरात गायब हैं.

ये घटना मंगलवार शाम की है. सूबे के विजयपुरा जिले में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा पर लुटेरों ने धावा बोल दिया और बैंक में मौजूद सारा माल ले उड़े. जानकारी के अनुसार इस लूटकांड में कुल 21 करोड़ रुपये के कैश और जेवरात लेकर लुटेरे फरार हो चुके हैं.

इस तरह से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम के समय विजयपुरा जिले के चाडचन शाखा में 3 लोग मास्क पहनकर बैंक परिसर में दाखिल हुए और बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर बैंक के अंदर चले गए. इसके बाद उन्होंने मौका देखकर बैंक मैनेजर, कैशियर सहित सभी कर्मचारियों पर बंदूक और चाकू तान दी. इसके बाद लुटेरों ने बैंक में मौजूद सभी स्टाफ के हाथ पैर बांध दिये. इसके बाद उन्होंने भारी मात्रा में सोना और कैश लूटकर फरार हो गए.

पुलिस के अनुसार इस लुटेरों ने 1 करोड़ रुपये कैश और 20 करोड़ रुपये के सोने के गहने लूट लिये हैं. बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत पुलिस से की है. पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election: “सब्जी में नमक हूं”…चिराग पासवान का सीटों पर सियासी तड़का, NDA में खींचतान तेज

आरोपियों की तलाश जारी

विजयपुरा के एसपी लक्ष्मण निम्बार्गी ने बताया कि, लुटेरों ने डकैती के लिए सुजुकी की ईवी गाड़ी का इस्तेमाल किया था. जिसपर एक नकली नंबर प्लेट लगी हुई थी. बैंक में डकैती देने के बाद आरोपी महाराष्ट्र की तरफ भाग गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस पूरी कोशिश कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital