रिपोर्ट- मनोज चौबे
MP News: मध्यप्रदेश के गनालियर जिल से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. डबरा के देहात थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चिनौर रोड से एक महिला के अपहरण की वारदात ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. लेकिन पुलिस ने मामल में तत्परता दिखाते हुए जांच पूरी की है.
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (26 फरवरी) को डबरा के चिनौर रोड से बदमाशों ने महिला को जबरन एक इको कार में बैठाकर फरार हो गए थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का अपने पति भरत परिहार से पिछले करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा था. पति के शराब पीने की आदत के चलते दोनों के बीच लगातार अनबन रहती थी. इसी विवाद का फायदा उठाते हुए महिला के दूर के रिश्तेदार अर्जुन परिहार ने उसकी आर्थिक मदद की थी. दोनों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके चलते इस अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया.
पुलिस ने जब्त की कार और पिस्तौल
स्थानीय पुलिस देहात थाना क्षेत्र को सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में डबरा देहात थाना सहित अन्य थानों की टीमों को सक्रिय किया गया. पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर तकनीकी सहायता के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की. लगातार दबिश और प्रयासों के बाद पुलिस ने महिला को चन्देरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया. इस कार्रवाई में पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई इको कार और एक देसी पिस्तौल भी जब्त की है.
ये भी पढ़ें: रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हुई रामनगरी, हनुमान जी का ‘निशान’ लेकर सड़कों पर निकले नागा साधु
इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी सौरभ कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपहरण की यह वारदात आपसी विवाद और पैसों के लेन-देन से जुड़ी हुई है. पुलिस ने तकनीकी सहायता और लगातार दबिश के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें धर दबोचा है. पुलिस ने न सिर्फ महिला को सुरक्षित छुड़ाया, बल्कि इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
