Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, पति समर्थ सिंह को सात दिन की रिमांड पर भेजा गया

Twisha Sharma case update: पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम भोपाल के एम्स में ही किया जाएगा. आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश कर पुलिस सात दिन की रिमांड मांगेगी.

ट्विशा शर्मा केस अपडेट

ट्विशा शर्मा केस अपडेट

Twisha Sharma case update:  मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बड़ी जानकारी दी है. पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि ट्विशा के शव का दूसरा पोस्टमार्टम भोपाल के एम्स में ही किया जाएगा. रिपोर्ट आने का इंतजार किया जाएगा. वहीं ट्विशा शर्मा के पति और केस के मुख्य आरोपी समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश कर पुलिस सात दिन की रिमांड मांगेगी और इस दौरान उससे हर पहलू के तहत पूछताछ की जाएगी. कमिश्नर ने सर्मथ को छिपाने वाले को टारगेट करते हुए कहा कि समर्थ पिछले दस दिन से फरार था. वह इतने दिन से जहां भी छिपा बैठा था उन लोगों की भी जांच होगी उनसे पूछताछ होगी. आरोपी सास और रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह से भी पूछताछ की जाएगी. आरोपी सास को नोटिस दिया जा चुका है लेकिन वह एक भी बार हाजिर नहीं हुईं. आपको विस्तार में बताते हैं पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में और क्या कहा है.

सात दिन की रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस कमिश्नर ने ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह के बारे में जानकारी देते हुए कहा बताया कि उसे देर रात भोपाल लाया गया. 10 दिन से फरार समर्थ ने खुद को जबलपुर में सरेंडर कर दिया था. भोपाल पुलिस की टीम भी वहां पहुंची थी. कोर्ट ने उसके सरेंडर से मना कर दिया था. इसके बाद जबलपुर टीम की मदद से भोपाल पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लिया और फिर काफी देर रात समर्थ को भोपाल लाया गया. अब समर्थ सिंह का मेडिकल कराकर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और सात दिन की रिमांड पर लेने की मांग की जाएगी.

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों पर लगा ब्रेक! आज सुबह आई बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव

गिरिबाला सिंह से की जाएगी पूछताछ

वहीं ट्विशा शर्मा की सास को लेकर पुलिस ने कहा कि गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं. दूसरी ओर गिरिबाला सिंह लगातार यह कह रही हैं कि उन्हें एक भी नोटिस नहीं मिला. इस पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उन्हें तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं. वह अगर मना कर रही हैं, तो अलग बात है लेकिन पुलिस की तरफ से उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस भेजे हैं. हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द उनसे पूछताछ की जा सके.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital