Bharat Express DD Free Dish

“5वीं बार विश्व विजेता” राजीव शुक्ला ने Bharat Express Conclave में गिनाईं भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक उपलब्धियां

Rajiv Shukla at Bharat Express Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी.

Rajiv Shukla at Bharat Express Conclave

Rajiv Shukla at Bharat Express Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित भव्य मेगा कॉन्क्लेव में कांग्रेस नेता और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी.

उन्होंने कहा कि लगातार टी20 वर्ल्ड कप जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है. बीसीसीआई भी इसके लिए बधाई का पात्र है.

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव की थीम ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ रही. जिसमें राजनीति, सिनेमा, बिजनेस, अध्यात्म जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया.

भारत ने 5वीं बार उठाई ट्रॉफी

राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम की जीत पर कहा,

लगातार टी20 वर्ल्ड कप में जीत यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. इस बार हम महिलाओं का भी वर्ल्ड कप जीते. अंडर 19 का भी वर्ल्ड कप जीते. ये 5वीं बार वर्ल्ड चैंपियन की ट्रॉफी उठाई है.

पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने इस जीत का श्रेय बीसीसीआई को भी दिया. उन्होंने बीसीसीआई के टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम की जमकर तारीफ की.

बीसीसीआई ने किया टैलेंट डेवलप

राजीव शुक्ला ने कहा,

बीसीसीआई ने अपने स्तर पर बड़ा काम किया है टैलेंट डेवलप करने का. उसका भारी लाभ देश को मिल रहा है. बहुत गरीबी से, नीचे से काम कर रहा है. इसका बड़ा लाभ मिल रहा है.

बता दें कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की.

भारत ने दिया था 255 रनों का लक्ष्य

पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 20 ओवर में 255 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89, इशान किशन ने 25 गेंद पर 54, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद पर 52 रन बनाये.

ये भी पढ़ें- ‘डाकिया’ क्यों बने थे केसी त्यागी? भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में खुला राज

वहीं 255 रन चेज करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम मात्र 159 रन पर ऑल आउट हो गई. इस तरह भारत ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर जमा लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read