Bharat Express DD Free Dish

AIBE Exam 2025: अब 31 अक्टूबर तक भर सकेंगे ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन का फॉर्म, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE 20 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. इच्छुक उम्मीदवार allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

AIBE Exam 2025, AIBE 20 Exam, Law Exam

AIBE Exam 2025: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 2025) के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है.

अब उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऐसे अभ्यर्थी जो किसी वजह से पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब सुनहरा मौका है कि वे बिना देरी किए फॉर्म भर लें.

अब कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया allindiabarexamination.com पर चल रही है. उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद 1 नवंबर 2025 तक फीस जमा करने की सुविधा दी गई है. वहीं, अगर फॉर्म में किसी तरह की गलती हो जाती है तो करेक्शन की आखिरी तारीख भी 1 नवंबर ही रखी गई है.

योग्यता और पात्रता मापदंड

AIBE 20 परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार के पास बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी डिग्री होना आवश्यक है, चाहे वह 3 वर्षीय एलएलबी हो या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स.

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% अंक जरूरी हैं.

एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40% अंक आवश्यक हैं.

सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है, यानी कोई भी योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है.

ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट [allindiabarexamination.com](https://allindiabarexamination.com) पर जाएं.
2. होम पेज पर Registration लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
3. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और बाकी डिटेल्स भरें.
4. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
5. फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
6. अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

ये भी पढ़ें- CTET February 2026 एग्जाम की तारीख हुई तय, जल्द शुरू होंगे आवेदन, जानें परीक्षा को लेकर सारी जरूरी जानकारी

परीक्षा कब होगी?

BCI ने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार AIBE 20 परीक्षा 30 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे.

अगर आप लॉ ग्रेजुएट हैं और भारत में वकालत की प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके करियर की अहम कड़ी है. इसलिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read