Bharat Express DD Free Dish

अरे वाह…सीवी का झंझट खत्म, पटना के ज्ञान भवन में बट रही हैं 20 हजार नौकरियां; तुरंत करें अप्लाई

Bihar Rojgar Mela 2026: पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त 2026 तक भव्य रोजगार मेला आयोजित हो रहा है. इसके जरिए बैंकिंग, रिटेल और इंश्योरेंस सेक्टर में 20,000 पदों पर सीधी भर्तियां की जाएंगी.

Bihar Job Fair Registration

Bihar Rojgar Mela 2026: अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं और सीवी भेजने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आ गया है. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से पटना में 5 दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है.

बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 19 से 23 अगस्त 2026 तक पटना के ज्ञान भवन में 5 दिवसीय मेगा जॉब फेयर लगाया जा रहा है. इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों की नामी कंपनियां 20,000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करेंगी. इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल detjob.bihar.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ मेले में भाग ले सकते हैं.

बेरोजगार युवाओं और अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी (Mega Job Fair Patna)

बिहार के बेरोजगार युवाओं और अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. पटना में जल्द ही एक विशाल मेगा जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है, जिसके माध्यम से कुल 20,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. यह भव्य रोजगार मेला आगामी 19 अगस्त से 23 अगस्त तक लगातार पांच दिनों तक चलेगा. इसमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल सहित कई प्रमुख सेक्टर्स की बड़ी कंपनियां पहुंचकर युवाओं का चयन करेंगी.

आयोजन पटना के ‘ज्ञान भवन’ में होगा (Bihar Job Fair Registration)

इस रोजगार मेले का आयोजन पटना के उत्तर गांधी मैदान स्थित ‘ज्ञान भवन’ में किया जाएगा. नौकरी की तलाश कर रहे फ्रेशर्स और अनुभवी उम्मीदवार इस मेले में शामिल होकर सीधे इंटरव्यू दे सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल दस्तावेज (Original Documents), अपडेटेड सीवी (CV) और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आयोजन स्थल पर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा.

रोजगार मेले में प्रवेश पाने के लिए उम्मीदवारों को पूर्व-रजिस्ट्रेशन (Pre-Registration) कराना अनिवार्य है. बिना ऑनलाइन पंजीकरण के आयोजन स्थल में एंट्री नहीं मिलेगी. उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल ‘detjob.bihar.gov.in’ पर जाकर ‘Job Seeker’ के रूप में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ओटीपी के जरिए वेरिफाई करके आसानी से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. मेले से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर ‘18002965656’ पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-इंतजार खत्म! सीबीएसई ने जारी किया 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read