Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली यूनिवर्सिटी से M.Tech करने का शानदार मौका, लेकिन ध्यान रहे इस बार बदल गया है एडमिशन का रास्ता!

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एमटेक (M.Tech) प्रोग्राम में एडमिशन के नियमों को बदल दिया है. इस बार एडमिशन CSAS पोर्टल के बजाय एक नए रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से होगा, जिसमें GATE स्कोर और CUET-PG को मुख्य आधार बनाया गया है. कुल 30 सीटों पर होने वाले इस एडमिशन की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें.

Delhi University, M.Tech Admission, PG Admission

DU M.Tech Admission 2026: अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से एमटेक (M.Tech) करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. डीयू ने अपने एमटेक प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. अब आपको पुराने ढर्रे से हटकर नए नियमों के तहत आवेदन करना होगा. आइए आसान शब्दों में समझते हैं कि इस बार का पूरा गणित क्या है और आपको किन बातों का ख्याल रखना है.

इस बार GATE और CUET से खुलेगी राह

अब तक कई लोग असमंजस में थे कि एडमिशन कैसे होगा, तो आपको बता दें कि इस बार एमटेक प्रोग्राम में दाखिला मुख्य रूप से आपके GATE स्कोर के आधार पर तय किया जाएगा. यानी एडमिशन के समय आपके पास एक वैलिड गेट स्कोर होना अनिवार्य है.

लेकिन जिन छात्रों ने गेट नहीं दिया है, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है. यूनिवर्सिटी प्रशासन CUET-PG के जरिए भी योग्य उम्मीदवारों को मौका देने जा रहा है. इसके लिए बकायदा पेपर कोड MTQP05 तय किया गया है.

कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

इस कोर्स में एडमिशन के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीटेक (B.Tech), बीई (BE) या बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, फिजिक्स या इलेक्ट्रॉनिक्स में 4 साल का स्पेशल B.Sc (Hons/Hons Research) करने वाले छात्र भी इसके लिए पूरी तरह योग्य हैं.

किस कैटेगरी में कितनी सीटें?

डीयू के इस एमटेक प्रोग्राम में कुल मिलाकर 30 सीटें हैं. अलग-अलग कैटेगरीज के हिसाब से सीटों का बंटवारा कुछ इस तरह किया गया है:

भूलकर भी न करें यह गलती

आमतौर पर डीयू के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन CSAS (PG) पोर्टल के जरिए होता है, लेकिन एमटेक के मामले में यह नियम लागू नहीं होगा. यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि इस कोर्स के लिए कोई कॉमन पोर्टल काम नहीं करेगा, बल्कि इसके लिए एक बिल्कुल नया और अलग रजिस्ट्रेशन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा.

किसी भी तरह के झांसे या अफवाह से बचने के लिए उम्मीदवार समय-समय पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल एडमिशन वेबसाइट admission.uod.ac.in को चेक करते रहें. जैसे ही नया पोर्टल लाइव होगा आप वहां जाकर सीधे अप्लाई कर सकेंगे. अपनी तैयारी पक्की रखिए और नोटिफिकेशन पर नजर बनाए रखिए!

ये भी पढ़ें- CBSE की ‘3 भाषा नीति’ पर मचा बवाल, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा 9वीं-10वीं के छात्रों का भविष्य!

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read