Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एजुकेशन

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने के बाद अब 21 जून को दोबारा एग्जाम कराने का फैसला किया है.

नीट परीक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा यू-टर्न लिया है. पेपर लीक विवाद के बाद अब अगले साल से नीट यूजी परीक्षा कंप्यूटर पर होगी. वहीं, 21 जून को होने वाले री-एग्जाम के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

नीट यूजी 2026 परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट! एनटीए ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है. राजस्थान के सीकर से जुड़े पेपर लीक मामले के बाद अब सीबीआई जांच के बीच नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जा रही है.

देशभर में नीट परीक्षा को लेकर मचे घमासान के बीच तमिलनाडु के सीएम विजय ने इस सिस्टम को बंद करने की मांग की है. पेपर लीक और धांधली की खबरों के बाद छात्रों का भविष्य अधर में है, जिस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया है.

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने उस 'रूट मैप' को डिकोड कर लिया है जिसके जरिए पेपर देश भर में फैला. नासिक में तैयार हुई पहली डिजिटल कॉपी से लेकर सीकर के 'प्राइवेट माफिया' नेटवर्क तक, यहां समझें इस पूरी साजिश की एक-एक कड़ी.

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने से देशभर के लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है. पेपर लीक की वजह से ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्र मानसिक और आर्थिक तनाव में हैं. अब छात्र मांग कर रहे हैं कि परीक्षा को JEE की तर्ज पर ऑनलाइन कराया जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम आज आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए. इस वर्ष 18.5 लाख छात्रों में से लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा, वहीं 95.62% के साथ त्रिवेंद्रम रीजन देश भर में टॉप पर रहा.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. अब स्कूल न तो मनमानी फीस वसूल सकेंगे और न ही अभिभावकों को खास दुकानों से किताबें या यूनिफॉर्म खरीदने के लिए मजबूर कर सकेंगे.

NTA ने NEET-UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया है और इसे दोबारा कराने का फैसला लिया है.

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के छात्रों में भारी नाराजगी और निराशा देखने को मिल रही है. पेपर लीक विवाद के बीच छात्रों ने National Testing Agency की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपने भविष्य को लेकर चिंता जताई है...


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest