Bharat Express DD Free Dish

RRB Recruitment 2026: रेलवे में 6557 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और पूरी प्रक्रिया

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. RRB ने टेक्नीशियन के 6557 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. यहां जानें पूरी डिटेल.

RRB Recruitment, Railway Jobs, Education

RRB Recruitment 2026: अगर आप रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के 6557 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 29 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है.

इस भर्ती अभियान के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें सबसे अधिक 6234 पद टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए हैं, जबकि बाकी पद टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए आरक्षित हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए उम्मीदवार के पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन विषय में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं.

वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए उम्मीदवार का 10वीं या एसएसएलसी पास होना और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

आयु सीमा

ग्रेड-I (सिग्नल) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि ग्रेड-III के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक शुरुआती वेतन मिलेगा. टेक्नीशियन ग्रेड-I (सिग्नल) के लिए शुरुआती वेतन 29,200 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है. वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-III के अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह शुरुआती वेतन मिलेगा.

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा.

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV)

मेडिकल एग्जामिनेशन (ME)

इन सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- अल्पसंख्यक शिक्षा को डिजिटल बढ़ावा, केरलम के इलाहिया ट्रस्ट में एनसीएमईआई(NCMEI) प्रतिनिधिमंडल का ऐतिहासिक दौरा

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना अकाउंट बनाएं. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन है तो सीधे लॉगइन करें. इसके बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें. लाइव फोटो और निर्धारित फॉर्मेट में हस्ताक्षर अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म का प्रिंट अपने पास सुरक्षित रख लें.

परीक्षा शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है. वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और अन्य पात्र आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. CBT के पहले चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार शुल्क का रिफंड भी मिलेगा. जो उम्मीदवार रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर है. आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें और सभी जानकारी सही भरें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read