SSC JE: एसएससी जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक बार फिर SSC Self Slot Booking विंडो खोल दी है. जो अभ्यर्थी पहले स्लॉट बुकिंग विंडो में परीक्षा शहर और तारीख का चयन नहीं कर पाए थे, वे अब 28 नवंबर 2025 तक अपने परीक्षा स्लॉट का चुनाव कर सकते हैं.
अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि सेल्फ स्लॉट का चुनाव करना अनिवार्य है. यदि कोई उम्मीदवार स्लॉट का चुनाव नहीं करता है तो उसका एडमिट कार्ड जेनरेट नहीं होगा. इस मामले में पूरी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी.
सिटी स्लिप डाउनलोड करने का तरीका
SSC ने उन उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप भी जारी कर दी है जिन्होंने 10 से 13 नवंबर के दौरान पहले ही स्लॉट का चुनाव कर लिया था. अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन कर अपने सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड की तारीख, परीक्षा स्थान
SSC जूनियर इंजीनियर पेपर-1 के एडमिट कार्ड 30 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन लॉगिन के जरिए डाउनलोड कर पाएंगे. किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक या अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.
SSC JE परीक्षा (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) 3 से 6 दिसंबर 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी.
ये भी पढ़ें- क्या आप भी करना चाहते हैं Google में नौकरी? जानें कौन से कोर्स हैं सबसे मददगार और कैसे बनाएं करियर
सेल्फ स्लॉट बुकिंग कैसे करें
अभ्यर्थी सबसे पहले SSC पोर्टल पर लॉगिन करेंगे. आवेदन के समय चुने गए तीन शहरों के आधार पर विभिन्न तिथियों और शिफ्ट में उपलब्ध विकल्प दिखाई देंगे. उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार किसी शहर और किसी विशेष शिफ्ट का चयन कर सकते हैं.
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1340 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियों और अपडेट के लिए अभ्यर्थी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

