Bharat Express DD Free Dish

सरकारी नौकरी का मौका! यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए पदों पर भर्ती निकाली है. कुल 1352 पदों के लिए आवेदन किया गया हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती में कुल 1352 पद हैं जिसमें अनारक्षित के लिए 545 पद, EWS के लिए 134 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 364 पद, अनुसूचित जाति के लिए 283 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 26 पद शामिल हैं.

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है जिसमें फिजिक्स या मैथ के विषय शामिल हों. इसके साथ ही भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर कम्युनिकेशन क्षेत्र में O Level का एग्जाम पास होना आवश्यक है.

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

सामान्य, EWS और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है जबकि SC/ST उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है. उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.upprpb.nic.in पर जाकर OTR पर क्लिक करें और अपनी यूनिक ईमेल और मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करें. सभी जानकारी सही से भरें और पासवर्ड बनाकर कैप्चा कोड दर्ज करें.

फॉर्म भरने की प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के फॉर्म भर सकते हैं. सभी जरूरी जानकारी भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सब्मिट करें. इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार का आवेदन पूरा माना जाएगा.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा विवरण

उम्मीदवारों का चयन पहले लिखित परीक्षा और बाद में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. परीक्षा में उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, मेंटर एबिलिटी, रीजनिंग और कंप्यूटर साइंस से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे परीक्षा का कुल समय 2 घंटे होगा.

यूपी पुलिस की ओर से दिशा-निर्देश

रेलवे की तरह यूपी पुलिस ने भी स्पष्ट निर्देश दिया हैं कि सभी उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को सही और समय पर पूरा करें ताकि चयन प्रक्रिया में कोई समस्या न आए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन शुरू करने से पहले सभी दस्तावेज और आवश्यक जानकारी तैयार रखें.

ये भी पढ़ें- ‘सब कुछ बिकाऊ हो जाएगा…’ – सोशल मीडिया और रिपोर्टिंग को लेकर जस्टिस सूर्यकांत की गंभीर टिप्पणी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read