Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान… कन्नौज पर लिया ये फैसला!

पिछली बार कन्नौज सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा था और उनको हार का सामना करना पड़ा था.

akhilesh Yadav news

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

Lok Sabha Election-2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है. सूत्रों की मानें तो इस बार वह इस चुनाव में नहीं उतरेंगे. जबकि पहले कहा जा रहा था कि वह इस बार कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे लेकिन अब पार्टी इस सीट के लिए नए सिरे से प्रत्याशी को लेकर मंथन में जुट गई है. कहा जा रहा है कि इस सीट से अखिलेश अपने चचेरे भाई तेज प्रताप को उतार सकते हैं.

बता दें कि पिछली बार कन्नौज सीट से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा था और उनको हार का सामना करना पड़ा था. भाजपा के सुब्रत पाठक ने उनको हरा दिया था. इसके बाद ससुर मुलायम सिंह के निधन होने के बाद मैनपुरी सीट पर हुए उपचुनाव में वह उतरी थीं और जीत हासिल कर सांसद बनीं. तो वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अखिलेश तैयार नहीं हैं. तो वहीं अखिलेश आज कन्नौज से बूथ प्रभारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं और इसी दौरान कन्नौज के प्रत्याशी को लेकर सभी के साथ वह चर्चा करेंगे. सूत्रों की मानें तो इस बैठक में अखिलेश के चचेरे भाई तेज प्रताप के नाम पर बात बन सकती है. अखिलेश का मन है कि इस सीट से तेज प्रताप ही चुनाव लड़ें. ऐसे में पार्टी उनको टिकट दे सकती है. हालांकि कन्नौज में सपा कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि अखिलेश ही चुनाव लड़ें लेकिन कहा जा रहा है कि बदली हुई स्थिति में अखिलेश कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं. इसको लेकर उन्होंने अपने करीबी नेताओं को भी संकेत दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: क्या ‘राम’ लहर के आगे टिक पाएंगे सपा के अतुल प्रधान? जानें क्या है मेरठ की सोशल इंजीनियरिंग

रामपुर से चुनाव लड़ने वाले थे तेज प्रताप

बता दें कि पहले खबर आ रही थी कि तेज प्रताप यादव को अखिलेश रामपुर लोकसभा सीट से उतारना चाहते हैं लेकिन आजम खान से बात के बाद उन्होंने अपना इरादा बदल दिया. कहा जा रहा है कि आजम खान इसके लिए तैयार नहीं थे. हालांकि अब कन्नौज से तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं. बता दें कि तेज प्रताप मुलायम सिंह के बड़े भाई राजवीर सिंह यादव के बेटे हैं और लालू यादव के दामाद हैं. लालू की बेटी राजलक्ष्मी उनकी पत्नी हैं. फिलहाल तेज प्रताप ने 2014 में चुनाव लड़ा था और मैनपुरी सीट से जीत हासिल कर सांसद बने थे. इसके बाद उनको चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital