Bharat Express DD Free Dish

11 बजे चुनाव आयोग जाएंगे Arvind Kejriwal, ‘यमुना में जहर’ वाले बयान पर देंगे जवाब

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनाव आयोग के दफ्तर जाएंगे. यमुना में जहर वाले बयान पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

Arvind Kejriwal

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज चुनाव आयोग के दफ्तर जाएंगे. यमुना में जहर वाले बयान पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, जिसका उत्तर देने के लिए अरविंद केजरीवाल 11 बजे EC के दफ्तर जाएंगे. केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे.

चुनाव आयोग ने 30 जनवरी को केजरीवाल को नोटिस जारी कर पांच सवालों के जवाब 31 जनवरी को सुबह 11 बजे तक देने को कहा था.

EC ने पांच सवाल पूछे हैं-

हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किस प्रकार का जहर मिलाया?

इस जहर की मात्रा, प्रकृति और इसे पहचानने की विधि का क्या प्रमाण है, जिससे नरसंहार हो सकता था?

जहर कहां पर पाया गया था?

दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने इसे कहां और कैसे पहचाना?

इंजीनियरों ने जहरीले पानी को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए कौन सा तरीका अपनाया?

केजरीवाल ने दिया था बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 27 जनवरी को एक रैली के दौरान कहा था कि हरियाणा सरकार की तरफ से जो पानी भेजा जा रहा है,उसकी गुणवत्ता काफी खराब है. केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि लोगों को पानी से वंचित किया जा रहा है. इससे बड़ा पार और कुछ भी नहीं है. केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी अपनी गंदी राजनीति से दिल्ली की जनता को प्यासा रखना चाहती है. हरियाणा से जो पानी भेजा जा रहा है, उसमें जहर मिलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- केजरीवाल को Rahul Gandhi ने याद दिलाया वादा, बोले- यमुना में कब डुबकी लगाएंगे आप? दिल्ली वाले कर रहे इंतजार

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा था कि पानी इतना ज्यादा जहरीला है कि दिल्ली में लगे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से भी उपचारित नहीं किया जा सकता. बीजेपी दिल्ली की जनता की सामूहिक हत्या करना चाहती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read