Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

निर्दलीय मैदान में उतरीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को झटका, शुरुआती रुझानों में हार रही ज्योति सिंह

Bihar Election 2025 में काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही हैं.

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 में काराकाट सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर ताल ठोकी थी. शुरुआत में उनके नाम को लेकर काफी चर्चा रही लेकिन मतगणना के शुरुआती रुझानों में ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं.

निर्दलिय उम्मीदवार

ज्योति सिंह (Jyoti Singh) ने बिना किसी पार्टी के समर्थन के चुनाव मैदान में उतरकर सबको चौंकाया था. उन्होंने अपने प्रचार में पवन सिंह की लोकप्रियता और स्थानीय मुद्दों को जोरशोर से उठाया. हालांकि, अब तक के रुझानों से साफ है कि जनता ने उन्हें उतना समर्थन नहीं दिया जितनी उम्मीद की जा रही थी.

त्रिकोणीय मुकाबला

काराकाट सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है, जहां प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर है.

ये भी पढ़ें-Bihar Chunav Result 2025: आज तय होगा बिहार का भविष्य; महागठबंधन या एनडीए – कौन बनाएगा सरकार?

राजनीतिक जानकारों का क्या कहना है?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ज्योति सिंह का चुनाव लड़ना एक साहसिक कदम था लेकिन बिना संगठन और मजबूत जमीनी नेटवर्क के चुनाव जीतना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है. पवन सिंह की स्टार पावर भी इस बार वोटों में तब्दील नहीं हो सकी.

ये भी पढ़ें-Bihar Election Result: किसके सिर सजेगा ताज? 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

अब देखना होगा कि मतगणना के अगले राउंड में कोई चमत्कार होता है या नहीं. फिलहाल तो रुझान यही बता रहे हैं कि ज्योति सिंह की राह मुश्किल है. यह चुनावी नतीजा उनके राजनीतिक भविष्य की दिशा तय कर सकता है.

आदर्श आचार संहिता तोड़ने का आरोप

चुनाव आयोग ने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पर आदर्श आचार संहिता तोड़ने का आरोप लगाया था, जिसके चलते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital