Bharat Express DD Free Dish

तेज प्रताप का अपने भाई पर तंज, तेजस्वी को बताया ‘दुधमुंहा बच्चा’

Bihar Election 2025: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को ‘दूधमुंहा बच्चा’ कहा. महुआ से मुख्यमंत्री बनने का दावा करते हुए जनता को पार्टी से ऊपर बताया.

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव के माहौल में लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच सियासी दरार खुलकर सामने आ गई है. तेज प्रताप ने एक इंटरव्यू में अपने छोटे भाई तेजस्वी को ‘दूधमुंहा बच्चा’ कहकर तंज कस दिया. ये बयान तब आया जब तेजस्वी यादव वैशाली जिले की महुआ सीट पर आरजेडी उम्मीदवार मुकेश रौशन के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे.

तेज प्रताप यादव ने क्या कहा?

तेजप्रताप यादव ने कहा कि तेजस्वी जी का अभी दुध का दांत नहीं टूटा है. इसी कड़ी में उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर महुआ की जनता चाहेगी तो वे बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी पार्टी के 20 विधायक चुनाव जीतने जा रहे हैं और सरकार की चाबी उनके पास होगी.

तेज प्रताप यादव की शर्त

तेज प्रताप यादव ने महुआ को अपनी राजनीतिक कर्मभूमि बताते हुए कहा कि यहां के लोगों के लिए सौभाग्य होगा कि अगला मुख्यमंत्री महुआ से हो. उन्होंने गठबंधन को लेकर भी शर्त रख दी. उन्होंने कहा कि जो महुआ में इंजीनियरिंग कॉलेज देगा वे उसी को समर्थन देंगे.

छोटे भाई पर तंज

अपने छोटे भाई पर निशाना साधते हुए तेज प्रताप ने कहा,

“तेजस्वी कहते हैं कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता लेकिन मैं कहता हूं कि पार्टी से बड़ी जनता होती है. लोकतंत्र में असली ताकत जनता होती है न कि कोई पार्टी या परिवार.”

ये भी पढ़ें-“बाबू, एक्सट्रीमिस्ट अंग्रेजी में लिखकर दिखाओ”…ओवैसी का तेजस्वी पर तीखा वार

तेज प्रताप ने साफ कहा कि महुआ उनके लिए पार्टी और परिवार से ज्यादा अहम है. उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक पहचान बताया और कहा कि जनता ही उनकी असली मालिक है.

लालू परिवार की यह अंदरूनी खींचतान

बिहार चुनाव में लालू परिवार की यह अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है, जिससे सियासी माहौल और गर्म हो गया है. अब देखना होगा कि जनता किसे अपना समर्थन देती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read