Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गृह मंत्रालय ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को दी X कैटेगरी की सुरक्षा, बीजेपी ने बशीरहाट से बनाया है प्रत्याशी

संदेशखाली में टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था. यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं रेखा पात्रा को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है.

Rekha Patra

BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की बशीरहाट से बीजेपी ने संदेशखाली की एक पीड़िता को अपना उम्मीदवार बनाया है. अब गृह मंत्रालय ने बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है. रेखा पात्रा के अलावा बीजेपी के 5 अन्य नेताओं को भी एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है.

यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं थी रेखा पात्रा

बता दें कि संदेशखाली में टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था. यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं रेखा पात्रा को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है. टिकट मिलने के बाद रेखा पात्रा से पीएम मोदी फोन पर बात भी की थी.

यह भी पढ़ें- इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के पर्चा वापस लेने पर यशवंत सिन्हा ने ली चुटकी, कहा- तुम उम्मीदवार खड़ा करोगे हम उसको खरीद लेंगे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital