Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

By-elections 2025: 5 प्रदेशों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज हो रही मतगणना, जानें कहां-कहां हुआ था मतदान

देश के 5 राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की आज मतगणना हो रही है. इस बार मतदान के दौरान मतदाताओं के लिए मोबाइल डिपॉजिट सुविधा शुरू की गई थी ताकि वे सिक्योरली अपना वोट डाल सकें.

vote counting center

मतगणना केंद्र

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Vote Counting for 5 Assembly By-elections: देश के अलग-अलग राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती सोमवार को हो रही है. 19 जून को 5 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले गए थे, जिसके बाद 23 जून को मतगणना तय थी. फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है.

भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, 19 जून को केरल की नीलांबुर सीट पर उपचुनाव में 75.27 प्रतिशत वोट पड़े. पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 73.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले. गुजरात की विसावदर सीट पर 56.89 प्रतिशत और कडी सीट पर 57.91 प्रतिशत मतदान हुआ. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

गुजरात की कडी सीट विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई, जबकि विसावदर में आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दिया था. केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हुआ था, जिससे उपचुनाव की स्थिति बनी. इसी तरह कालीगंज सीट विधायक नसरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी.

सभी 5 विधानसभा चुनावों पर उपचुनावों को लेकर 26 मई को अधिसूचना जारी हुई थी. इसके बाद 2 जून तक नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया चली. उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 5 जून थी.

इन उपचुनावों से चुनाव आयोग ने नई पहल शुरू की. पहली बार मतदाताओं के लिए मोबाइल डिपॉजिट सुविधा की शुरुआत की गई. मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पर जाने की मनाही के बावजूद कुछ लोग फोन लेकर चले जाते थे, खासकर जो ऑफिस या काम पर निकलते समय वोट डालने की इच्छा रखते थे.

इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने देश में उपचुनावों से मोबाइल डिपॉजिट सेंटर की शुरुआत की, जो मतदान के समय वोटिंग बूथों पर बनाए थे. वॉलंटियर्स की निगरानी में वोटर्स यहां मतदान केंद्र के बाहर अपने मोबाइल सेफ्टी के साथ रख सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital