Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haryana: विधानसभा चुनाव के बीच बागियों पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 13 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

उदयभान ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि चुनाव के बीच कई नेताओं ने पार्टी का अनुशासन तोड़ा है और अब बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं.

haryana Congress

सांकेतिक तस्वीर.

Haryana Assembly Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस ने पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है. हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 13 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

नेताओं पर अनुशासनहीनता के आरोप

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि चुनाव के बीच कई नेताओं ने पार्टी का अनुशासन तोड़ा है और अब बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में अनुशासनहीनता के आरोप में 13 बागियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital