Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Haryana Polls: परिणामों में देरी को लेकर Congress के आरोपों को Election Commission ने बताया बेबुनियाद

कांग्रेस नेता के जवाब में EC ने कहा कि आपके बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड में कुछ भी नहीं है. आपके ज्ञापन में हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी कहने के लिए कोई सार्थक तथ्य भी नहीं है.

EC on Jairam ramesh

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को अपनी वेबसाइट पर अपडेट करने में अस्पष्ट देरी पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश की शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि प्रक्रिया नियमों के अनुसार की जा रही है. और  ईसीआई वेबसाइट पर हरियाणा के परिणामों को अपडेट करने में देरी के बारे में आपके आज के ज्ञापन के संदर्भ में, यह दोहराया जाता है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पूरी मतगणना प्रक्रिया वैधानिक योजना के अनुसार उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और माइक्रो-पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में चल रही है.

इसमें कहा गया है, परिणामों के अपडेट में देरी के आपके पास इस बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए में कुछ भी नहीं है. ज्ञापन में हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी कहने के लिए कोई सार्थक तथ्य भी नहीं है.

गौरतलब हो कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनावी रुझानों को जानबूझकर धीमी गति से साझा किया जा रहा है. इससे यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की पूरी कोशिश कर रही है. लोकसभा चुनाव की तरह हरियाणा में भी चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अप-टू-डेट रुझान अपलोड करने में सुस्ती देखने को मिल रही है। क्या भाजपा पुराने और भ्रामक रुझान शेयर करके प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital