Bharat Express DD Free Dish

चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 मंत्रियों में 15 गैर-भाजपाई होंगे. पहले कार्यकाल में 5 तो दूसरे में सिर्फ 3 मंत्री ही दूसरी पार्टियों से थे.

मोदी सरकार 3.0 में शामिल होने वाले सदस्यों में 7 महिलाओं को भी जगह मिली है. जिसमें से कुछ चेहरे ऐसे हैं जो मोदी की पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुकी हैं.

जितिन प्रसाद दो बार सांसद, केंद्रीय मंत्री और यूपी सरकार में मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने पीलीभीत लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के 5 बार विधायक रह चुके भगवत सरन गंगवार को हराकर सांसद बने हैं.

पीएम मोदी के प्रबल समर्थक रहे एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के रूप में वैश्विक मंच पर अनेक जटिल मुद्दों पर भारत की स्थिति को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की अपनी क्षमता का आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया.

कुमारस्वामी की पार्टी JD(S) पिछले साल सितंबर में ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल हुई थी और भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

Shivraj Singh Chauhan News: पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले शिवराज सिंह चौहान कभी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में थे. फिर उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जरिए राजनीति के मैदान में कदम रखा.

नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम प्रधानमंत्री के रूप में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ले ली है. इस तरह उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

अनुराग ठाकुर पिछली नरेंद्र मोदी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री थे. हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से उन्होंने लगातार पांचवीं बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है.

Narendra Modi Swearing-in Ceremony: मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम संपन्न हो गया. यह समारोह राजधानी दिल्ली में शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू हुआ. नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीट जीतकर सहज बहुमत हासिल किया है. पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था.